गोविंद कुमार/गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज में स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे अवैध रुप से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर इस हफ्ते छापेमारी की गयी. डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. छापेमारी में कई केंद्रों पर डॉक्टर की जगह कंपाउंडर और नन टेक्नीशियन अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाते हुए पाये गये, जिन्हे सील कर दिया गया. साथ ही अल्ट्रासाउंड से संबंधित वैद्य कागजात मांगा गया है.
छापेमारी में सदर एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार, एसीएमओ डॉ. केके मिश्रा, नगर पालिका के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार शामिल थे. वहीं, हथुआ में एसडीएम राकेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. यहां भी दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील किया गया, जबकि अन्य से कागजात मांगा गया है. छापेमारी के दौरान कॉलेज रोड, थावे रोड, आंबेडकर चौक, जंगलिया, जादोपुर रोड समेत अधिकतर केंद्रों में तैनात डॉक्टर गायब थे.
कंपाउंडर और अप्रशिक्षित सहायक चला रहे हैं अल्ट्रासाउंड सेंटर
जिला प्रशासन की टीम के द्वारा छापेमारी के दौरान पाया गया कि लगभग सभी केंद्रों पर कंपाउंडर या अप्रशिक्षित सहायक ही काम संभाल रहे थे. मजिस्ट्रेट और डॉक्टर को आता देख कई जांच केंद्र को बंद कर उनके संचालक और कर्मचारी भाग गए थे. इन सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील कर दिया गया था. इन सभी के संबंध में जल्दी मजिस्ट्रेट और डॉक्टर की संयुक्त जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जानी है.दरअसल, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2019-20 के अनुसार एक हजार लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या 926 है. माना जा रहा है कि इसके पीछे अवैध रूप से या वैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं. जहां जन्म से पहले लड़का-लड़की होने की जानकारी इन केंद्रों से मिल जा रही है. ऐसे में नकेल कसना जरूरी है.
आपके शहर से (गोपालगंज)

UPPSC Result: हेड कांस्टेबल से बॉस ने मंगाई थी चाय, लौटकर बताया मैं SDM बन गया हूं, फिर डिप्टी SP ने किया सैल्यूट

रांची की मॉडल से लव जिहाद केस में ट्विस्ट, आरोपी तनवीर मांग रहा माफी, FIR वापस लेने की अपील

ATTENTION! 12वीं तक का टीचर बनने के लिए 4 साल का B.ED करना जरूरी, एंट्रेंस से मिलेगा दाखिला

Train Update: 6 जून तक लेट खुलेगी सहरसा-जमालपुर डेमो स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम

Bihar Crime News : साली के प्यार में डेजर गेम! | Crime News | Tafteesh | TOP News | Hindi News

बिहार सरकार का 10वीं के टॉपरों को तोहफा, मुफ्त में कराएगी इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी

चंपारण के बगहा में मिड डे मील खाकर बीमार पड़े 157 स्कूली बच्चे, जाने कहां से आया था खाना

बक्सर में बनेगा भव्य इस्कॉन मंदिर, दान पत्र का हुआ रजिस्ट्रेशन, जानिए कौन है जमीनदाता?

Bihar News: बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने रद्द की शिक्षकों की छुट्टी, समर वेकेशन पड़ा फीका, जानें वजह

Good News: आम लोगों के लिए 15 जून को खुल जाएगा दरभंगा का तारामंडल, जानें क्या होगा खास

नालंदा में दिव्यांगता प्रमाण पत्र व यूडीआइडी कार्ड बनना शुरू, जानिए किस प्रखंड में कब लगेगा शिविर
37 अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर होगी जांच व कार्रवाई
अधिकारियों का कहना है कि लिंगानुपात के गिरते स्तर को लेकर सरकार गंभीर है और आगे भी कार्रवाई चलेगी. इसी कड़ी में जिलेभर में करीब 37 अलट्रासाउंड केंद्रों की सूची तैयार की गयी है, जहां पर छापेमारी चल रही है. कई जगह अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र को सील किया गया है. जल्द ही इन सभी के खिलाफ मजिस्ट्रेट और डॉक्टर के द्वारा संयुक्त जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी और स्पष्टीकरण के बाद जांच में दोषी पाए गए अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.
.
Tags: Hospital
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 09:47 IST









