बिहार सरकार का 10वीं के टॉपरों को तोहफा, मुफ्त में कराएगी इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना. बिहार बोर्ड के 10वीं के टॉपरों को बिहार सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है. 10वीं टॉपरों को अब बिहार सरकार फ्री में इंजीनियरिंग और मेडीकल की तैयारी करवाएगी. यह व्यवस्था इसी सत्र से लागू होने वाली है. इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए 10वीं के टॉपर्स को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कोचिंग की सुविधा देगा. 15 जुलाई से कक्षाएं शुरू कर दी जाएगी. रहने से लेकर खाने तक की व्यवस्था मुफ्त में रहेगी. बच्चों को ड्रेस भी दी जाएगी. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि टॉपर्स को जेईई मेन एडवांस्ड और नीट यूजी की तैयारी कराई जाएगी और यह बिल्कुल मुफ्त होगा. तीन-चार दिनों में आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे. सभी टीचर्स एक्सपर्ट रहेंगे. इसके लिए वेल क्वालिफाइड टीचर्स की नियुक्ति होगी.

यहां मिलेगी कोचिंग
बिहार बोर्ड के मुताबिक कोचिंग की व्यवस्था राजधानी पटना में ही होगी. इसके लिए दो स्कूलों का चयन हुआ है. छात्राओं के लिए बांकीपुर बालिका उच्च माध्यमिक और छात्रों के लिए पटना कॉलेजिएट हाई स्कूल है. खाने-पीने, पोशाक, किताबों के साथ तमाम सुविधाएं मुफ्त में दी जाएगी. इंटर में दाखिला भी इन्हीं दोनों स्कूल में होगा. पढ़ाई के साथ विशेष कक्षाएं इंजीनियरिंग और मेडिकल के लिए चलेगी. कोचिंग के लिए जितने विद्यार्थियों का चयन होगा, उसी के अनुसार इन दोनों स्कूलों में सीटें बढ़ाई जाएगी. इंजीनियरिंग व मेडिकल की तैयारी के लिए बिहार बोर्ड की ओर से उन शिक्षकों की निविदा पर नियुक्ति की जाएगी, जिन्हें इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कराने का अनुभव होगा. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी. वहीं छात्र-छात्राओं की सुविधा लिए पुस्तकालय के साथ अध्ययन कक्ष की व्यवस्था की जाएगी. स्कूल की पढ़ाई के साथ विद्यार्थी सेल्फ स्टडी कर सकेंगे.

जुलाई में शुरू होगी क्लास
बिहार बोर्ड की ओर से मैट्रिक 2023 की मेधा सूची में शामिल छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क इंजीनियरिंग और मेडिकल कोचिंग जुलाई से शुरू होगी. इसके लिए राज्य मेधा सूची और जिला मेधा सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन का मौका मिलेगा. बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया जून के पहले सप्ताह से शुरू होगी. इसके बाद 100 से 150 विद्यार्थियों का चयन मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा, जिन्हें इंजीनियरिंग व मेडिकल की निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी. यह अवसर केवल बिहार बोर्ड के विद्यार्थियों को मिलेगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 09:13 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें