
रिपोर्ट- गौरव सिंह
भोजपुर. सत्र नियमित करने को लेकर यह तरकीब वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी प्रशासन को भाड़ी पर गया. दरअसल,वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में गर्मी छुट्टी रद्द किए जाने के आदेश जारी होने पर शिक्षकों ने जमकर हंगामा किया. छुट्टी निरस्त किए जाने की अधिसूचना जारी होने पर विभिन्न कॉलेजों के शिक्षक इकाई के नेता और विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के नेता विश्वविद्यालय पहुंच रजिस्ट्रार से मिले. इसके बाद मामले को लेकर वीसी से बात करने की सलाह दी गई.
पत्र जारी होते ही कई कॉलेज के शिक्षक पहुंचे यूनिवर्सिटी
इस दौरान विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र पर विरोध जताया गया. शिक्षकों ने इसे वापस लेने की मांग की. अपनी मांगों को लेकर शिक्षकों ने कुलसचिव रणविजय कुमार से बात की. इस पर कुलसचिव ने कहा कि इस मामले पर कुलपति से बात की जाएगी. शिक्षकों ने कहा कि जिस तरह अन्य कई विवि छुट्टी के संबंध में आदेश जारी किया है, उसी तरह का आदेश विकेएसयू विश्वविद्यालय भी जारी करें.
पटना विश्विद्यालय के जारी पत्र को लेकर हुआ हंगामा
मुख्य रूप से पटना विश्वविद्यालय के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि गर्मी छुट्टी का अधिसूचना इसके आलोक में निर्गत की जाए. बता दें कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र नियमित करने के लिए राज्यपाल सचिवालय से मिले निर्देश का हवाला देते हुए शिक्षकों के लिए घोषित ग्रीष्म अवकाश को निरस्त किया है. पत्र में कहा है गर्मी छुट्टी में किए गए कार्य का लाभ शिक्षकों को अर्जित अवकाश के रूप में दिया जाएगा. साथ ही यह भी कहा गया है कि अति आवश्यक कार्य होने पर अवकाश अवधि में सक्षम प्राधिकार से अवकाश स्वीकृत कराकर ही शिक्षक अल्पविधि के लिए अवकाश पर जा सकते हैं. विश्वविद्यालय के इस पत्र पर शिक्षक संघ की कई बातों पर आपत्ति है.
शैक्षणिक सत्र नियमित करने को ले कर छुट्टी रद्द
इसमें सक्षम प्राधिकार से अवकाश स्वीकृत कराने पर भी शिक्षकों को ऐतराज है. शिक्षक संघ से जुड़े नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय गर्मी छुट्टी निरस्त करें, लेकिन यह आदेश जारी करे की जिसे गर्मी की छुट्टी में कहीं जाना हो वह सूचना देकर जा सके. साथ ही जो गर्मी छुट्टी का उपयोग नहीं करेंगे, उन्हें अर्जित अवकाश मिलेगा. पटना विश्वविद्यालय ने ऐसा ही पत्र जारी किया है. मालूम हो कि ग्रीष्मावकाश के मद्देनजर कई शिक्षकों ने अपनी प्लानिंग कर ली है. अब विश्वविद्यालय के पत्र से उनका प्लान अंधड़ में लटका दिया रहा है. हालांकि शिक्षकों के मांग और जिद पर अड़ जाने के बाद विश्वविद्यालय पत्र में संशोधन कर सकता है.
.
Tags: Bhojpur news, Bihar Government, Bihar News, Summer vacation, University education
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 08:58 IST









