
पहले के समय में दुनिया में बार्टर सिस्टम चलता था. इस सिस्टम में लोग एक सामान के बदले दूसरा सामान देते थे. धीरे-धीरे करेंसी का ज़माना आया. लोगों ने नोट या सिक्कों के जरिये व्यापार करना शुरू किया. इधर कुछ सालों से कैश की जगह लोग ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने लगे हैं. ये काफी आसान होता है. साथ ही आपको कैश रखने के झमेले से मुक्ति भी देता है. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो में एक लड़की द्वारा सामान का पेमेंट किस द्वारा करते हुए देखा गया. इस वीडियो को किसी ने चुपके से शूट कर वायरल कर दिया. वीडियो कहां का है इसका पता नहीं चल पाया. लेकिन जैसे ही वीडियो शेयर हुआ, लोगों ने इस पेमेंट के नए तरीके से जोड़ दिया. लोगों के मुताबिक़, अब गूगल पे और फोन पे पुराना हो चुका है. ये है पेमेंट का नया तरीका.
स्कूल ड्रेस में दिखी लड़की
सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो में एक स्कूली बच्ची नजर आई. बच्ची ने एक दुकान से कुछ सामान खरीदा, इसके थोड़ी देर बाद उसे इधर-उधर देखते हुए पाया गया. जब उसने पाया कि कोई भी उसकी तरफ देख नहीं रहा है तब उसे दुकानदार ने गालों पर किस कर लिया. बच्ची ने अपने कंधे पर स्कूल बैग भी टांगा हुआ था. यानी या तो वो स्कूल जा रही थी या फिर स्कूल से लौट रही थी.
.
Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 13:11 IST









