‘मैं भाजपा की हूं, लेकिन वह मेरी पार्टी नहीं’, आखिर किस बात से रूठ गईं पंकजा मुंडे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई . महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भाजपा की हैं लेकिन भाजपा उनकी पार्टी नहीं है. दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से सुर्खियों से दूर रह रही हैं. वह 2014 से 2019 के बीच देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री थीं.

एक कार्यक्रम में पंकजा मुंडे ने कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है लेकिन वह उनकी नहीं है. उन्होंने महादेव जानकर नीत राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) का संदर्भ देते हुए कहा, ‘मैं भाजपा की हूं. अगर मुझे मेरे पिता से कोई समस्या है तो मैं अपने भाई के घर जाऊंगी.’ गोपीनाथ मुंडे के करीबी रहे जानकर ने कहा, ‘मेरी बहन की पार्टी की वजह से हमारे समुदाय को लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि रिमोट कंट्रोल किसी और के पास होगा.’

इतनी योग्‍य नहीं कि महाराष्‍ट्र में मंत्री बन सकूं
पिछले कुछ साल से कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश भाजपा में मुंडे को किनारे कर दिया गया है. अगस्त 2022 में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुंडे ने कहा था कि वह संभवत: ‘इतनी योग्य नहीं हैं कि मंत्री पद मिल सके.’ भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इस साल जनवरी में कहा था कि कुछ लोग पार्टी और मुंडे के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.

Tags: BJP, Maharashtra News, Pankaja Munde

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें