
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. आपने कई बार दोनों को साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखा होगा. अपने एक्टिंग करियर में दोनों ने फिल्म पाप का अंत, महा-संग्राम, इज्जतदार और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. इन फिल्मों में इनकी जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया है. लेकिन एक फिल्म में गोविंदा ने माधुरी संग करने से मना कर दिया था. आइए जानते हैं क्या है उस फिल्म का नाम?
गोविंदा आज भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हो चुके हैं. लेकिन कभी इंडस्ट्री में उनकी धाक हुआ करती थीं. उनकी पास प्रोजेक्ट की लंबी कतार होती थी. वह दिन में तीन तीन शिफ्ट में काम किया करते थे. लेकिन आज एक हिट को तरस रहे हैं. एक समय में गोविंदा और माधुरी दीक्षित ने भी कई फिल्मों में साथ काम किया था, पाप का अंत, महा-संग्राम, इज्जतदार और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों में इनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था. लेकिन कभी आपने सोचा है कि आखिर इन दोनों की वाली फिल्में इतनी कम क्यों हैं. इसके पीछे एक बड़ी वजह थी.
जब माधुरी को मिल गई सुभाष घई की फिल्म
माधुरी दीक्षित ने जब करियर की शुरुआत की तो गोविंदा ने उस समय इनकी काफी मदद की थी. गोविंदा की वजह से माधुरी को फिल्म सदा सुहागन में काम करने का चांस भी मिला था. फिल्म की आउटडोर शूटिंग भी हो चुकी थी. ये वही समय था जब माधुरी की मुलाकात डायरेक्टर सुभाष घई से हुई जो उस समय एक जाने माने डायरेक्टर हुआ करत थे. सुभाष को माधुरी अपनी फिल्म के लिए काफी पसंद आई थी. उन्होंने माघुरी कको फिल्म ‘उत्तर-दक्षिण’ में काम करने ऑफर दे दिया. ऐसे में माधुरी ने सदा सुहागन से बेहतर ‘उत्तर-दक्षिण’ फिल्म में काम करना समझा और बिजी हो गईं. लेकिन वहीं 1986 में आई फिल्म सदा सुहागन सुपर हिट साबित हुई. जबकि ‘उत्तर-दक्षिण’ फ्लॉप साबित हुईं.
इस फैसले से नाराज थे गोविंदा
माधुरी के इस फैसले से गोविंदा को काफी बुरा लगा था और वह नाराज हो गए. माधुरी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उस समय उन्होंने वो किया जो उन्हें अपने करियर के लिए सही लगा. अगर मेरी जगह कोई और होती तो वो भी अपने करियर के बारे में ही सोचती और मैंने भी कुछ ऐसा ही सोचा था, मुझे नहीं लगता कि मैांने कोई गलत काम किया है. बाद में माधुरी को फिल्म तेजाब में काम करने का मौका मिल गया और वह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गईं थीं.
माधुरी संग काम करने किया इनकार
साल 1989 में जब फिल्म ‘पाप का अंत’ के लिए गोविंदा और माधुरी दीक्षित को साथ काम करने के लिए साइन किया गया तो गोविंदा ने साफ मना कर दिया. उन्होंने डायरेक्टर से साफ कह दिया था कि फिल्म में या तो आप मुझे रख लीजिए या माधुरी को. हालांकि बाद में राजेश खन्ना ने गोविंदा को काफी समझाया और गोविंदा राजेश खन्ना को काफी मानते थे इसलिए उनकी बात नहीं टाल सके. इसके बाद गोविंदा माधुरी के साथ फिल्मों में काम करने के लिए राजी हो गए और दोनों को कई फिल्मों में साथ देखा गया.
.
Tags: Entertainment Special, Govinda, Madhuri dixit
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 15:15 IST








