दूसरों के आधार, पैन से बनाई फर्जी कंपनी, सरकार को लगाया करोड़ों को चूना, अब गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य कुमार/नोएडा: आजकल बैंक, स्कूल, ऑफिस या फिर कोई सिम कार्ड लेना हो तो आधार या पैन कार्ड की जरूरत होती है. लोग खुशी-खुशी आपने डॉक्यूमेंट्स दे भी देते हैं. लेकिन, अगली बार इस बात का ध्यान रखें कि कहीं उस डॉक्युमेंट्स का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा. नोएडा पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश किया है जो आधार, पैन कार्ड के डेटा को चुराकर फर्जी कंपनी बना लेते थे और सरकार को लाखों-करोड़ों का चूना लगा रहे थे.

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को बताया कि सेक्टर 20 पुलिस को एक शिकायत मिली थी, जिसमें पैन कार्ड से फर्जी कंपनी बनाकर चलाने की बात सामने आई थी. पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि कुछ लोग डाटा चुराकर फर्जी कंपनी बना लेते हैं और फर्जी बिल बनाकर जीएसटी रिफंड ले लेते हैं. इससे सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाया जा रहा है. बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान दीपक (38), यासीन शेख (38), आकाश (21), विशाल (20), अतुल (23), अश्विनी (27), विनीता (45) के रूप में हुई है.

आधार कार्ड, पैन कार्ड का डेटा करते थे चोरी
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि विशाल, आकाश, राजीव पहले डाटा चुराते थे, उसके बाद मास्टर माइंड दीपक और यासीन फर्जी जीएसटी नंबर तैयार करते थे. विनीता रुपये का हिसाब-किताब रखती थी. अतुल और अश्विनी बैंक में फर्जी खाता खुलाते थे. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अन्य लोग भी इसमें शामिल हैं, जांच की जा रही है. ये पांच साल से नोएडा दिल्ली में एक्टिव थे. इनके कब्जे से 12 लाख 66 हजार नकद, 2660 फर्जी जीएसटी फार्म के कागजात, 32 मोबाइल, सैकड़ों आधार कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि बरामद किए गए हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 22:16 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें