मेरे पास बम है… ये बोलकर मुंबई एयरपोर्ट पर महिला ने मचा दी सनसनी, जानें क्‍या है पूरा मामला?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. मेरे पास बम है. क्‍या हो जब कोई एयरपोर्ट व अन्‍य किसी सार्वजनिक स्‍थल पर जाए और खुद के पास बम होने की घोषणा कर दे. जी हां, मुंबई एयरपोर्ट पर एक ऐसा ही वाक्‍या देखने को मिला जब महिला ने एयरपोर्ट परिसर में पहुंचने के बाद कहा कि मेरे पास बम है. मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली इस महिला को सीआईएसएफ ने तुरंत धर दबोचा. मुंबई पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि बाद में उन्‍हें जमानत पर छोड़ दिया गया.

महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 (ऐसा काम करना जिसके तहत अन्‍य लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो जाए), 505-2 (ऐसा बयान देना जिसके चलते लोगों में नफरत, दुश्‍मनी पैदा हो जाए) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब 29 वर्षीय महिला रुचि दीपक शर्मा बीती 29 मई की शाम को मुंबई एयरपोर्ट का इस्‍तेमाल कर कोलकाता जाने के लिए फ्लाइट पकड़ रही थी. उन्‍होंने स्‍पाइस जेट को बुक किया था. ऐसे में वो जैसे ही बोर्डिंग पास लेने के लिए काउंटर पर पहुंची तो उन्‍हें बताया गया कि उनके पास कुल 22.05 किलो सामान है जबकि नियम कहता है कि केवल 15 किलो सामान ही फ्री लेजाया जा सकता है.

महिला के पास कुल दो बैग थे. उन्‍हें बताया गया कि सारा सामान ले जाने के लिए उन्‍हें एक्‍स्‍ट्रा पैसे देने होंगे. रुचि इसके लिए तैयार नहीं थी. उनका स्‍पाइस जेट के स्‍टाफ से झगड़ा हो गया. महिला ने आरोप लगाया कि गैर-मराठी लोगों को वहां इस तरह परेशान किया जाता है. एकाएक महिला ने यह घोषणा कर दी कि उसके पास बैग में बम है.

जिसके बाद तुरत ही सीआईएसएफ को मौके पर बुला लिया गया. जांच के दौरान उनके बैग में कुछ भी संदिग्‍ध नहीं मिला. इस हरकत के लिए स्‍पाइस जेट की शिकायत पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया.

Tags: Bombay, Mumbai airport, Mumbai crime, Mumbai News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें