‘रोटी अल्लाह देता है, तू नहीं…’ जब सरोज खान ने डंके की चोट पर सलमान खान से लिया पंगा, जब खराब हुई हालत, तो…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबईः सरोज खान ने 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके निधन ने पूरी इंडस्ट्री को ही नहीं, फिल्म जगत से बाहर के लोगों को भी गहरा सदमा दिया था. सरोज खान (Saroj Khan) को बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी इन इंडिया’ कहा जाता था, जिन्होंने इंडस्ट्री के हर बड़े स्टार को अपने इशारों पर नचाया. सरोज खान आज भले इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज तक उनके फैन और स्टार उन्हें भूल नहीं पाए हैं. सरोज खान अपने डांस के साथ ही अपने बेबाक और दमदार अंदाज के लिए भी जानी जाती थीं. सामने कोई भी हो, अगर उन्हें कोई बुरी पसंद नहीं आती थी तो वह इसका इजहार करने से कभी पीछे नहीं हटती थीं.

उनके इसी अंदाज का परिचय देता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सरोज खान बॉलीवुड के दंबग यानी सलमान खान के साथ अपने विवाद को लेकर बात करती नजर आ रही हैं. दरअसल, ये पूरा मामला सालों पुराना है. किस्सा 1994 में आई सलमान खान और आमिर खान स्टारर ‘अंदाज अपना-अपना’ से जुड़ा है. इस फिल्म में सरोज खान ने सलमान खान और आमिर खान की डांस कोरियोग्राफर थीं और इस फिल्म के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि फिर सरोज खान और सलमान खान ने कभी साथ काम नहीं किया.

क्या था पूरा माजरा?
जूम टीवी
के साथ बातचीत में सरोज खान ने सलमान खान के साथ ‘अंदाज अपना-अपना’ के बाद कभी साथ काम ना करने की वजह का खुलासा किया था. 2 मिनट के वीडियो में सरोज कहती हैं- ‘वो (सलमान खान) मेरे पास आया और गाली देते हुए कहा कि जब मैं टॉप एक्टर बन जाऊंगा तो तुम्हारे साथ कभी काम नहीं करूंगा.’ बता दें, अंदाज अपना-अपना में सरोज खान कोरियोग्राफर थीं और और सलमान खान को लग रहा था कि सॉन्ग शूट के दौरान आमिर खान को सरोज स्टार वाले स्टेप्स दे रही हैं और उनके गले में सिर्फ ढोल लटका दी. कहते हैं, यही वो वजह थी कि सलमान सरोज से नाराज हो गए थे.

आगे क्या बोलीं सरोज खान?
सरोज खान ने आगे कहा- ‘ मैंने सलमान को कहा कि मैंने वही किया जो डायरेक्टर ने मुझसे करने को कहा है. अगर आपको बरा लगा तो मुझे माफ करियेगा. आप मेरे साथ काम नहीं करेंगे, कोई बात नहीं. रोटी अल्लाह देता है, तू नहीं.’ सलमान खान को सरोज खान की ये बात इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने कभी सरोज खान के साथ दोबारा काम नहीं किया. लेकिन, जब सरोज खान को किसी फिल्म में काम नहीं मिल रहा था तो सलमान खान ही वह स्टार थे, जिन्होंने सरोज खान की मदद की और इस बात का जिक्र खुद सरोज खान ने एक इंटरव्यू में बताई थी.

Tags: Bollywood, Salman khan, Saroj Khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें