इस इनामी बदमाश पर दर्ज थे 34 मुकदमे दर्ज, पुलिस पर हमला करके था फरार, अब पहुंचा हावालात के पीछे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशीष शर्मा/ दौसा.दौसा जिले की सलेमपुर थाना पुलिस ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. इस 5 हजार के इनामी बदमाश को प्रदेश के 5 जिलों की पुलिस तलाश कर रही थी, वही इसके खिलाफ 34 मुकदमे दर्ज थे.पुलिस ने ऐसे ही शातिर बदमाश जीत कुमार मीणा को उसके गांव औन्ड- मीणा से दबिश देकर गिरफ्तार किया है.

आरोपी जीत कुमार ने गत 23 मई को पुलिस पर हमला किया था और इस हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए थे. जिसमें एक पुलिसकर्मी के पैर में फ्रैक्चर आया था. दरअसल 23 मई को कई मुकदमों में वांटेड चल रहे शेरसिंह नामक आरोपी की तलाश के लिए सलेमपुर थाना पुलिस औन्ड- मीणा गांव जा रही थी.इसी दौरान मिल्कीपुरा के सभी शेर सिंह औरजीत कुमार बाइक से आते हुए नजर आए. जैसे ही पुलिस ने दोनों बदमाशों की बाइक को रुकवाया तो जीत कुमार पुलिस पर हमला करके फरार हो गया. जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हुए. वही पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे आरोपी शेर सिंह को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया.

इसके बाद से ही जीत कुमार फरार चल रहा था. दौसा एसपी संजीव जैन के निर्देश पर गुरूवार कोआरोपी जीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी 5 हजार रुपए का इनामी बदमाश था. वह इसके खिलाफ 34 मुकदमे दर्ज थे. इस आरोपी के खिलाफ अलवर, सीकर, दौसा, जयपुर, करौली में अनेक केस दर्ज थे.ऐसे में पांचों ही जिलों की पुलिस शातिर बदमाश जीत कुमार की तलाश कर रही थी. सलेमपुर थाना अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी जीत कुमार से पूछताछ की जा रही है ताकि उसके साथियों को भी गिरफ्तार किया जा सके.

.

FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 19:17 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें