Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में गिरावट, फटाफट चेक करें भाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में गुरुवार को बदलाव देखने को मिला. जून महीने के पहले दिन सोने की कीमतों में कमी दर्ज की गई है. दस ग्राम सोना सस्ता होकर 60,250 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में मामूली तेजी आई है और अब यह 72,900 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 150 रुपये घटकर 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

स्थानीय बाजारों में चांदी के दाम आसमान पर
चांदी की कीमत भी 150 रुपये की तेजी के साथ 72,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 150 रुपये की तेजी के साथ 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई.’

विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट
विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,955 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था, जबकि चांदी मामूली तेजी के साथ 23.27 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी.

मिस्ड कॉल से जानें सोने का भाव
बता दें कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

जनवरी-मार्च में भारत में गोल्ड डिमांड 17 फीसदी घटी
उल्लेखनीय है कि इस साल जनवरी-मार्च में भारत में गोल्ड डिमांड 17 फीसदी घटी है. इस दौरान गोल्ड डिमांड 17 फीसदी घटकर 112.5 टन रहा है. जनवरी-मार्च में बुलियन इंपोर्ट बिना बदलाव 134 टन पर रहा है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक जनवरी-मार्च में सोने की ग्लोबल डिमांड 13 फीसदी घटी है. इस दौरान ग्लोबल गोल्ड डिमांड 13 फीसदी घटकर 1,081 टन पर आ गई है.

Tags: 22 carat gold, 24 carat gold, Gold price, Gold Price Today, Silver price, Silver Price Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें