Accident in Karauli : ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


धर्मेंद्र शर्मा/ करौली. सपोटरा उपखंड क्षेत्र के कुडगांव-सपोटरा सडक मार्ग पर बुधवार रात एक ट्रेलर (डम्पर) ने बाइक को टक्कर मार दी. सपोटरा सड़क मार्ग पर हिंजापुर पेट्रोल पम्प के सामने दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया. घायल का गंगापुर में उपचार चल रहा है. जबकि मृतक का करौली हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार बाइक सवार युवक गंगापुर सिटी से अपने गांव खेडा जा रहे थे. इस दौरान हिंजापुर पेट्रोल पम्प के सामने तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को तेज गति से टक्कर मार दी. जिससे लेदिया पंचायत के खेडा गांव निवासी विमलेश पुत्र धर्मीलाल मीना उम्र 34 साल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं ग्राम पंचायत लूलौज निवासी अशोक पुत्र रत्तीराम मीना गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल का गंगापुर सिटी के रिया हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है. मृतक विमलेश मीना के शव को करौली के सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

मृतक विमलेश मीना की मौत की खबर सुनते ही खेडा गांव मे कोहराम मच गया. मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है. परिजनो ने बताया कि विमलेश मीना दिल्ली में अध्यापक के पद पर नियुक्त था. मृतक बुधवार को अपनी रिश्तेदारी में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था. मृतक ने परिवार जनों के लिए नई मोटरसाइकिल खरीद थी. नई मोटर साइकिल को गांव पहुंचाने के लिए ही बाइक से गंगापुर से गांव आ रहा था. चालक ट्रेलर छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

.

FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 18:05 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें