Varanasi Tent City: वाराणसी टेंट सिटी की बुकिंग बंद, जानें क्‍यों 5 महीने बाद इसे हटाने की शुरू हुई कवायद?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. काशी में गंगा पार बने टेंट सिटी का मजा अब पर्यटक नहीं ले पाएंगे. टेंट सिटी का संचालन करने वाली कम्पनियों ने 1 जून से इसकी बुकिंग बंद कर दी है. साथ ही अब टेंट सिटी को हटाने का काम भी शुरू हो गया है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 15 जनवरी 2023 को फाइव स्टार होटल जैसी सुविधा वाली लक्जरी टेंट सिटी का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से किया था.

पीएम के उद्घाटन के बाद यहां पर्यटकों का रेला लगा था. हर कोई गंगा किनारे बसी इस आध्यात्मिक टेंट सिटी का लुफ्त उठाना चाहता था. हालांकि अब बारिश और बाढ़ के कारण इसका संचालन करने वाली कम्पनी ने इसे हटाने का फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक, अब इस टेंट सिटी को देव दीपावली से पहले दोबारा लगाया जाएगा.

1 महीनें में पूरा होगा शिफ्टिंग का काम
टेंट सिटी के जनरल मैनेजर अभिषेक भट्टाचार्य ने बताया कि इसे हटाने में करीब 1 महीने का वक्त लगेगा. शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है. इस बार टेंट सिटी को लेकर पर्यटकों में काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला. हालांकि गर्मी के मौसम में लोग यहां आने से बच रहे थे, लेकिन कुल मिलाकर 5 महीने के सीजन में काफी संख्या में पर्यटक यहां आए.

टेंट सिटी में थीं ये सुविधाएं
बता दें कि वाराणसी टेंट सिटी में कई तरह की लग्‍जरी सुविाधाएं थीं. इसमें लग्‍जरी कॉटेज के अलावा स्पा सेंटर, योग सेंटर, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट, फ्लोटिंग जेटी, वाच टॉवर, स्विमिंग पूल,कैमल राइडिंग, हॉर्स राइडिंग आदि सुविधाएं शामिल थीं. यही वजह रही है कि टेंट सिटी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही.

.

FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 18:04 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें