Palamu News: शराब की बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिहार में की थी योजना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



नील कमल/पलामू. पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब की खेप बरामद की है. जिसे बिहार ले जायी जा रही था. शराब को शराबबंदी वाले बिहार में खपाने की योजना थी. पुलिस को इसकी सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस सक्रीय हो गई और वाहन जांच अभियान चलाकर तस्कर को मनसूबे पर पानी फेर दिया. पुलिस ने इंडिगो कार से 190 बोलत शराब जब्त की है. मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है.

एसपी चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि चैनपुर थाना अंतर्गत मंगरदहा घाटी से होकर शराब तस्कर उजले रंग की इंडिगो कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर पार होने वाले हैं. जिसे बिहार में खपाने की योजना है. इसके बाद एसपी ने संबंधित थाने को उक्त कार पर नजर रखने का निर्देश दिया.

190 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
इसके बाद चैनपुर थाने की पुलिस ने मंगरदाहा घाटी में वाहन जांच अभियान चलाया और इंडिगो कार से शराब जब्त करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर बिहार के रोहतास के पुराना नोखा निवासी बैद्यनाथ सिंह का बेटा अजय कुमार सिंह है.चैनपुर थाना प्रभारी उदय गुप्ता ने बताया कि इंडिगो कार से 190 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. वाहन को भी जब्त किया गया है. शराब मेदिनीनगर से ली गई थी. जिले बिहार में खपाने की योजना थी. तस्कर को जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पलामू में आए दिन शराब की अवैध खेप पकड़ी जा रही है. इनमें से ज्यादातर मामलों मेंतार बिहार से जुड़े होते हैं.

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें