दुकान बंद कर घर लौट रहे कारोबारी पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, अस्पताल के रास्ते में मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर जिला में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. ताजा मामला जिले के रोसरा अनुमंडल इलाके से जुड़ा है जहां एक किराना दुकानदार की हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है. मामला बिथान थाना क्षेत्र के सीहमा गांव का है जहां बेखौफ अपराधियों के द्वारा बुधवार की रात करीब 9 बजे इस घटना को अंजाम दिया गया.

अपने किराना दुकान को बंद कर घर लौट रहे व्यवसायी की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. किराना कारोबारी की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के सीमा वार्ड संख्या एक के रहने वाले रामानंद यादव उर्फ मौलवी के 30 वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार के रूप में की गई. हत्या की इस वारदात को लेकर के परिजनों ने बताया कि अपराधियों के द्वारा इस वारदात को गांव के ही शिव मंदिर के पास अंजाम दिया गया, जब रणवीर अपनी दुकान को बंद कर घर लौट रहा था. उसी दौरान बाइक सवार चार से पांच की संख्या में अपराधी रणबीर को गोली मार दी जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया.

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तो रणवीर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था. आनन-फानन में परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. हत्या की इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद बिथान थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया, जहां पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया. हत्या की इस वारदात को अपराधियों के द्वारा किस वजह से अंजाम दिया गया यह साफ नहीं हो पाया है.

Tags: Bihar News, Crime News, Murder, Samastipur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें