
शिमला. हिमाचल प्रदेश के करसोग उपमंडल के तहत आने वाले खरोड़ी नामक स्थान पर एचआरटीसी की एक बस के खाई में जा गिरी. मिली जानकारी के अनुसार निगम की यह बस मैंढी से करसोग आ रही थी. खरोड़ी के पास बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. बताया जा रहा है कि बस दो पेड़ों के बीच जाकर फंस गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया.
हादसे के समय बस में 45 के करीब लोग सवार बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सिविल हास्पिटल लाने का कार्य शुरू हुआ. स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे थे. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर को गहरी चोटें आई हैं और कुछ सवारियां भी घायल हुई हैं, लेकिन अधिकतर लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.
डीएसपी करसोग गीताजंलि ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है. अभी यह देखा जा रहा है कि कहीं कोई और लोग तो नहीं फंसे हैं. उसके बाद हादसे के कारणों की जांच की जाएगी. डीएसपी ने बताया कि कुछ लोगों को चोटें आई हैं और अधिकतर लोग सुरक्षित हैं.








