ससुराल आये दामाद की निर्मम हत्या, पत्नी के घरवालों के विरोध के बावजूद की थी लव मैरिज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


समस्तीपुर. बिहार में ससुराल आये एक दामाद की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना जिले के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र से जहां ससुराल में ही युवक की चाकू गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला विधान थाना क्षेत्र के सलाह बुजुर्ग गांव की है. मृतक युवक की पहचान मोहम्मद सलमान उर्फ वीडियो के रूप में की गई है.

जानकारी के मुताबिक सलाह बुजुर्ग गांव में एक शादी समारोह में भोज खाने के बाद युवक अपने ससुराल चला गया था. बताया जाता है कि मृतक युवक का घर भी उसी गांव में है. भोज खाकर बीती रात करीब 9 बजे युवक ससुराल चला गया था और ठीक 10 मिनट के बाद उनके परिवार के लोगों को जानकारी मिली कि सलमान के ऊपर चाकू से वार किया गया है और वह बुरी तरह जख्मी है. आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से परिवार के लोग इलाज के लिए अस्पताल के लिए चले लेकिन रास्ते में ही सलमान ने दम तोड़ दिया.

युवक की हत्या का आरोप उसके ससुर और साले पर लगाया गया है. इस मामले में पुलिस ने पहले सलमान की पत्नी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की बाद में पंचायत के मुखिया के हवाले उसे कर दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक 4 साल पूर्व सलमान ने गांव के ही एक लड़की से प्रेम विवाह किया था जिसके बाद से लड़की के परिवार में आक्रोश भड़का हुआ था. हालांकि मौत की वजह के बारे में पूछे जाने पर परिवार के लोग कुछ भी स्पष्ट रुप से नहीं बता रहे हैं. हत्या की सनसनीखेज वारदात के संदर्भ में परिजनों ने बताया कि भोज खाने के बाद वह ससुराल गया और वहां पर उसकी आंख में मिर्ची झोंक दी गई और फिर उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया.

जख्मी हालत में सलमान जान बचाने को लेकर घर से भागा और पास में ही जाकर एक गड्ढे में गिर गया. जब चीखने चिल्लाने की आवाज आसपास के लोगों को मिली तो लोग वहां इकट्ठा हो गए और फिर इसकी जानकारी परिवार के लोगों को मिली. मृतक के परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि 4 से 5 लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया होगा, जिनमें सलमान के ससुर और साले भी शामिल हैं.

विधान थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. ससुराल में सलमान की हत्या के पीछे की वजह क्या है यह साफ नहीं हो पायी है.

Tags: Bihar News, Crime News, Samastipur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें