
विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. पूर्णिया के चर्चित कलाकार किशोर कुमार उर्फ गुल्लू दा ने नए संसद भवन में रखे 75 साल पुराने सेंगोल पर नंदी, भोलेनाथ, दीपक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एकसाथ एक चित्र में प्रस्तूत किया है. उन्होंने कहना है कि संसद भवन में नंदी के प्रवेश से निश्चित रूप से लोकतंत्र की रक्षा होगी.
पीएम मोदी की तारीफ में कही ये बात
नए संसद भवन में सेंगोल पर बनी नंदी की आकृति के प्रवेश होने पर कई तरह के बातें सुनने को मिली. वहीं कई लोगों ने इस 75 साल पुराने सेंगोल पर नंदी की बनी आकृति को अच्छा बताया, कई लोगों ने इसे खराब बताया. किशोर कुमार उर्फ गुल्लू दा ने अपने कलाकारी के दम पर चार दिनों की दिन-रात की कड़ी मेहनत से एक तस्वीर को कलाकृति के माध्यम से उखेरा. जिस तस्वीर के माध्यम से वह लोगों को संदेश दे रहे हैं तो वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यों की काबिले तारीफ भी कर रहे हैं.
सुनिए क्या कहते हैं कलाकार
उन्होंने अपनी सोच बताते हुए गुल्लू दा ने कहा कि जब से सांसद भवन में इस तरह की चर्चाएं होनी शुरू हुई, तब से उनके मन में ख्याल आया कि 75 साल पुराने सेंगोल के साथ भगवान शिव, नरेंद्र मोदी और दीपक का चित्र बनाया जाए. उन्होंने कहा कि इस तस्वीर में आप साफ तौर से देख सकते हैं कि यह सिंगोल जिस पर नंदी विराजमान हैं, जो कई वर्षों से दबा था. जिसको देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निकाला. आप भगवान शिव का शिवलिंग भी देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस शिवलिंग का मतलब भोलेनाथ के सामने नंदी उनके रक्षक बने हैं. जब नंदी भोलेनाथ के रक्षक बन बैठे हैं और भोलेनाथ ब्रहमांड की रक्षा करते हैं, इसलिए हमारी लोकतंत्र और कानून संविधान की भी रक्षा होगी.
पानी में जलता हुआ दीपक दे रहा ये संदेश
उन्होंने कहा कि पानी के बीच में जलता दीया जो सनातन धर्म और मानव जाति के लिए मान सम्मान है. उन्होंने कहा कि सच्चाई छुप नहीं सकती बनावट के उसूलों से और किसी भी तरह की मुसीबतों से लोकतंत्र का यह दीया कभी बुझ नहीं सकता. यह साफ दर्शाता है कि हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा.
.
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 13:47 IST








