punjab crime: पेट्रोल पंप कर्मी से 40 लाख लूटने वाले तीन गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल दो बदमाश अस्पताल में भर्ती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एस. सिंह

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने फतेहगढ़ साहिब में 29 मई को एक पेट्रोल पंप कर्मचारी से 40 लाख रुपये की लूट में शामिल तीन गैंगस्टरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ में गोली लगने से गायल हुए दो गैंगस्टरों को मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इन गैंगस्टरों से पुलिस ने एक आई 20 कार और पिस्टल सहित हथियार भी बरामद किए हैं.

दो आरोपियों की पहचान जालंधर के जोहल गांव के मूल निवासी गुरप्रीत सिंह और तरनतारन के गांव वन तारा सिंह के हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है. गुरुवार की देर रात करीब डेढ़ बजे चंडीगढ़ के नजदीक खरड़ में हुई मुठभेड़ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने जब इन गैंगस्टरों को घेरने की कोशिश की तो इन्होंने पुलिस पर फायरिंग करने शुरु कर दी.

25 राउंड चलीं गोलियां
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों पर फायरिंग शुरू कर दी. दोनों पक्षों की ओर से 25 राउंड से अधिक चली फायरिंग के दौरान दो गैंगस्टर घायल हो गए, जिन्हें बाद में मोहाली के सिविल अस्पताल ले जाया गया. मुठभेड़ स्थल से फायरिंग के दौरान चले कारतूस के खोल भी बरामद किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- punjab news: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के तीन गुर्गे गिरफ्तार, करोड़ों की जबरन वसूली का कर रहे थे धंधा

” isDesktop=”true” id=”6381227″ >

40 लाख रुपये की हुई थी लूट
गौरतलब हैं कि बीते सोमवार को चार कार सवार बदमाशों ने सरहिंद नगर में जीटी रोड के पास भट माजरा गांव में भारत पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड के पेट्रोल स्टेशन के सेल्समैन से 40 लाख रुपये से अधिक की लूट की थी. गनमैन के साथ सेल्समैन 40.8 लाख रुपये जमा करने के लिए एसबीआई की सरहिंद सिटी शाखा जा रहा था. जब वह माधोपुर चौक के पास पहुंचा तो उसे चार कार सवारों ने घेर लिया था. चारों के चेहरे नकाब से ढके हुए थे. मौके पर लूट को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी और उन्होंने सेल्समैन से नकदी छीन ली थी. बदमाश गनमैन की बंदूक भी छीन कर अपने साथ ले गए थे.

Tags: Punjab Crime News, Punjab Police, Robbers

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें