हाइलाइट्स
बिहार भाजपा के दो विधायक आपस में ही आमने-सामने, सोशल मीडिया पोस्ट से थी नाराजगी.
एक के बेटे ने दूसरे विधायक पर लगाया शराब बेचने और पीने वाले को संरक्षण देने का आरोप.
आरोपों से भड़के भाजपा विधायक ने दूसरे भाजपा विधायक के बेटे पर दर्ज करवाई प्राथमिकी.
दरभंगा. भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव के बेटे धीरेंद्र कुमार धीरज भाजपा के ही विधायक मुरारी मोहन झा पर अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से लगातार हमलावर हैं. सोशल मीडिया में वीडियो के माध्यम से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने का आरोप लगाते हुए विधायक पर शराब पीने और बेचने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र में हरेक सरकारी कार्यालय से मोटा कमीशन करने का भी आरोप लगाया है. इसी के विरोध में विधायक मुरारी मोहन झा ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है.
आवेदन में क्या है?- मुरारी मोहन झा ने आवेदन में लिखा है कि- धीरेंद्र कुमार धीरज के द्वारा फेसबुक पोस्ट कर अनर्गल व अनुचित पोस्ट करने की वजह से मेरे आत्म सम्मान, छवि, स्वाभिमान तथा सामाजिक पहचान को क्षति पहुंची है. उपरोक्त टिप्पणी से मैं काफी मर्माहत हूं. टिप्पणी मनगढ़ंत, झूठे, बेबुनियाद एवं सच्चाई से परे है. जिसके साथ शराब का कारोबार या संरक्षण देने की बात कही जा रही है उससे कोई सरोकार नहीं है. सामाजिक जीवन में जीने वाले जनप्रतिनिधि पर प्रतिष्ठा धूमिल करने की घिनौनी साजिश है. उन्होंने आगे आवेदन में लिखा, उपरोक्त घटना के कारण मुझे मानसिक शारीरिक व आर्थिक क्षति हुई है. मेरी छवि को व्यापक आघात पहुंचाया गया है. मेरी मानहानि का घोर अपराधिक कुकृत्य सोची समझी साजिश के तहत किया गया है.
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी अपने बयान पर अड़े
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी धीरेंद्र कुमार धीरज अपने बयान पर सोशल मीडिया के माध्यम से अड़े हैं. उन्होंने बयान जारी करते हुए धमकी भरे लहजे में कहा है कि मैं मिश्री लाल यादव का बेटा हूं. शेर का बेटा हूं और डरने वाला नहीं हूं. दो -दो बार अपने पंचायत से मुखिया रहा हूं. प्राथमिकी दर्ज करने से डरने वाला नहीं हूं. उन्होंने फिर से भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक हर विभाग से रुपया वसूलते हैं और शराब माफिया को संरक्षण देते हैं.
आपके शहर से (पटना)

SPG Salary: एसपीजी में कैसे मिलती है नौकरी, क्या होती है सैलरी? जानें इनका वर्किंग स्टाइल

पहाड़ों के बीच बसे बिहार के इस गांव में पानी का कमाल, पानी से नई जनरेशन में आया बदलाव, जानिए मामला

10 साल पहले बाबा ने त्याग दिया था शरीर, अब इस भव्य मंदिर में भक्तों की हर मुराद होती है पूरी!

मंत्री तेज प्रताप यादव ने शेर से पूछा हालचाल…बोले- कोई दिक्कत तो नहीं, चिंपाजी को पिलाया नारियल पानी, देखें VIDEO

महंगे डायलिसिस से जेब हो रही है ढीली, ये कार्ड दिखाने से मुफ्त में होगा इलाज

बिहार में तो गजबे है! जवानी में किया था होमगार्ड के लिए अप्लाई, अब बुढ़ापे में लिया जा रहा फिजिकल टेस्ट

Bihar Teacher Recruitment: नई नियमावली के विरोध में उतरा भाकपा माले, गिनाईं 6 खामियां

Summer Special Train: समस्तीपुर-अमृतसर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन, जानें टाइमिंग और ठहराव

10वीं-12वीं पास बच्चों की होगी केरियर काउंसिलिंग, आगे की पढ़ाई के लेकर दिए जाएंगे टिप्स

BPSC Teacher Salary: बीपीएससी शिक्षक को कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें इससे सबंधित तमाम डिटेल

यात्री ध्यान दें! बरौनी-अंबाला, लिच्छव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का रूट बदला, देखें पूरी लिस्ट
विधायक ने कुछ भी बोलने से किया इनकार
विधायक पुत्र इतने पर ही नहीं रुके. विधायक पर क्षेत्र में सरकारी स्कूल में बच्चियों के साथ छेड़खानी करने वाले टीचर पर भी विधायक का संरक्षण प्राप्त होने की बात कही है. धीरेंद्र कुमार धीरज पर प्राथमिकी दर्ज करवाए जाने के मामले पर न्यूज 18 ने विधायक मुरारी मोहन झा से पक्ष लेना चाहा तो घंटों इंतजार करवाने के बाद कैमरे पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया.
एसडीपीओ ने प्राथमिकी की पुष्टि की
वहीं, मिश्री लाल यादव ने बयान देते हुए कहा कि अभी ज्यादा जानकारी नहीं है कि प्राथमिकी क्या दर्ज हुई है. राजनीति में वैचारिक टकराहट हो सकती है. इस मामले में SDPO अमित कुमार ने प्राथमिकी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि बहादुरपुर थाने में केस नंबर 279/23 प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
.
Tags: Bihar BJP, Bihar News, Bihar politics, Darbhanga news
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 10:57 IST








