रिपोर्ट- अमित सिंह
प्रयागराज: केंद्रीय इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2023-24 परास्नातक में दाखिले की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. कल से यानी दो जून को प्रवेश परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी. 9467 सीटों के लिए 31745 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं. पीजी की एक सीट पर 3 दावेदारों का जोर है.
बताते चलें कि छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं . केंद्र पर जाने से पहले छात्र विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का जरूर पालन करें, आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड आदि ले जाना अनिवार्य है.
आपके शहर से (इलाहाबाद)

Allahabad university Update : इलाहाबाद विवि में अब होगी महासागर विज्ञान की पढ़ाई, जानिए क्या है प्रवेश की प्रक्रिया ?

Allahabad university Update : 6 साल से बंद पुस्तकालय का हुआ जीर्णोद्धार, छात्रों को आज किया जाएगा समर्पित

उत्तर प्रदेश डीएलएड के लिए 2 जून से शुरू होंगे आवेदन , ये गलती की तो फॉर्म होगा रिजेक्ट

खुलासा: विदेशी पिस्टल से ही हुई थी अतीक-अशरफ की हत्या, FSL की रिपोर्ट से मिले चौंकाने वाले सबूत

उमेश पाल मर्डर केस: 3 महीने बाद भी सुराग नहीं, आखिर कहां हैं शाइस्ता परवीन और गु्डडू मुस्लिम

Gyanvapi Masjid Case: श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा मामले में इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की याचिका को सुनवाई लायक माना

Gyanvapi Row: श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आज, जिला कोर्ट के फैसले को दी गई है चुनौती

अतीक-अशरफ मर्डर केस: तीनों शूटर्स को फिर से रिमांड पर लेगी SIT, कोर्ट से मिली अनुमति

UP DElEd 2023: यूपी डीएलएड प्रशिक्षण के लिए इस तारीख से करें आवेदन, देख लें पूरा शेड्यूल और नोटिफिकेशन

11 मिनट में यमुना को तैरकर पार कर दिया प्रयागराज की वृत्तिका ने, उम्र जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Bada mangal 2023 : ज्येष्ठ माह का अंतिम मंगल है बड़ा मंगलकारी, हनुमान मंदिरों में लगा भक्तों का तांता
इन केंद्रों पर होंगे केवल ऑनलाइन एग्जाम
विश्वविद्यालय की ओर से सब्जेक्ट के अनुसार एग्जाम डेट जारी की गई है. खास बात यह है कि प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली और नई दिल्ली में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में परीक्षा होगी. जबकि ऑनलाइन मोड में परीक्षा भोपाल, कोलकाता, पटना और तिरुवंतपुरम में ही होगी. दो जून को एलएलबी व एलएलएम ऑनर्स की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी.
इसी दिन एमकॉम की परीक्षा दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक होगी. 3 जून को पीजीएटी वन पाठ्यक्रमों की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 तक चलेगी. 4 जून को एमएससी मैटेरियल साइंस एमएससी इन बायोइनफॉर्मेटिक्स की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी. इसी दिन आईपीएस और पीजीएटी 1 पाठ्यक्रम और 5 जून को पाठ्यक्रम की परीक्षा पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक होगी.
.
Tags: Allahabad Central University, Allahabad news, Prayagraj News, University education, UP news
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 10:29 IST








