Allahabad University: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 2 जून से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- अमित सिंह

प्रयागराज: केंद्रीय इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2023-24 परास्नातक में दाखिले की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. कल से यानी दो जून को प्रवेश परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी. 9467 सीटों के लिए 31745 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं. पीजी की एक सीट पर 3 दावेदारों का जोर है.

बताते चलें कि छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं . केंद्र पर जाने से पहले छात्र विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का जरूर पालन करें, आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड आदि ले जाना अनिवार्य है.

आपके शहर से (इलाहाबाद)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

इन केंद्रों पर होंगे केवल ऑनलाइन एग्जाम
विश्वविद्यालय की ओर से सब्जेक्ट के अनुसार एग्जाम डेट जारी की गई है. खास बात यह है कि प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली और नई दिल्ली में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में परीक्षा होगी. जबकि ऑनलाइन मोड में परीक्षा भोपाल, कोलकाता, पटना और तिरुवंतपुरम में ही होगी. दो जून को एलएलबी व एलएलएम ऑनर्स की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी.

इसी दिन एमकॉम की परीक्षा दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक होगी. 3 जून को पीजीएटी वन पाठ्यक्रमों की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 तक चलेगी. 4 जून को एमएससी मैटेरियल साइंस एमएससी इन बायोइनफॉर्मेटिक्स की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी. इसी दिन आईपीएस और पीजीएटी 1 पाठ्यक्रम और 5 जून को पाठ्यक्रम की परीक्षा पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक होगी.

Tags: Allahabad Central University, Allahabad news, Prayagraj News, University education, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें