नई दिल्ली. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. इसी कड़ी में अब मृतका के एक करीबी दोस्त दीपक का बयान सामने आया है, जिसने कहा कि उसे 4-5 लड़के परेशान कर रहे थे. दोस्त ने यह भी कहा कि पीड़िता ने उससे साहिल और प्रवीण के बारे में छिपाकर रखा. दीपक ने कहा, ‘वह उन दोनों से भी मिलती थी और मुझ से भी.’
दीपक ने आगे बताया, ‘मेरी उससे मुलाक़ात बहन के ज़रिए हुई थी. बहन की सहेली थी तो वो घर आती थी. मैं उसको 5-6 महीने से जानता था. हम शादी करना चाहते थे. लेकिन उसने अंत में मना कर दिया. 20-25 दिन पहले ही उससे यहीं घर पर आखिरी मुलाक़ात हुई थी. उसने कहा कि मैं तुमसे प्यार करती हूं, तो मैंने भी कहा कि मैं भी तुमसे प्यार करता हूं.’
मृतका के क़रीबी दोस्त ने कहा, ‘वह साहिल और प्रवीण का ज़िक्र करती थी. वो साहिल से मुलाक़ात के बारे में मुझे बताती थी. मैं मौक़ा-ए-वारदात पर होता तो उसको बचा लेता, साहिल दरिंदे को फांसी होनी चाहिए.’ दोस्त ने कहा, ‘जब मुझे उसकी हत्या की जानकारी मिली, तो मैं पागल हो गया था. बहुत नशा करने लगा. फिर मुझे मेरे घर वालों ने, बहन ने समझाया कि कोई बात नहीं, जो होना था हो गया.’
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

देश की पहली रीजनल ट्रेन रैपिडएक्स का इंतजार खत्म, जानें कब से संचालन होगा शुरू?

Bank Clerk Bharti 2023: कैसे बनें बैंक में क्लर्क, परीक्षा से सेलेक्शन तक, जानें सब

वंदेभारत ट्रेनों ने अब तक पृथ्वी के 95 चक्कर के बराबर किया सफर, यहां जानें कितनी दूरी तय की !

दिल्ली स्थित UP भवन में अभिनेत्री से यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार, योगी सरकार ने 3 को किया सस्पेंड

आयुर्वेद से जुड़े युवा वैज्ञानिकों को मिलने जा रहा है बड़ा मौका, भारत में पहली GIST मीट हुई शुरू

आज Rohini Court में आज पेश होगा Sahil | Delhi Police | Delhi News | Delhi Stabbing Case | News18

योगी सरकार लाने जा रही है एक और नई पॉलिसी, निर्माण गतिविधियों में शामिल लोगों को अब नहीं सताएगा इस बात का डर

दिल्ली एम्स घोषित हुआ टोबेको फ्री जोन, स्मोकिंग या तंबाकू थूकने पर लगेगा इतना जुर्माना

गाजियाबाद में बिजली चोरों के खिलाफ प्रशासन ने लिया फैसला, होगी यह कार्रवाई

Famous Food: भोला शंकर की 40 साल पुरानी दुकान, इनकी कचौड़ी और चटनी के लोग आज भी है दिवाने

Breaking News: दिल्ली में Double Murder केस से हड़कंप | Delhi News | Delhi Police | News18 India
गौरतलब है कि पीड़िता की साहिल नामक युवक ने 20 से अधिक बार चाकू से वार कर और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. इस दौरान, पास से गुजरे राहगीरों ने आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की. निर्मम तरीके से की गई इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों में काफी रोष है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपी साहिल को 29 मई को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया.
.
Tags: Delhi police
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 10:23 IST








