
हाइलाइट्स
हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है.
इस स्कीम का लाभ हर साल तीन किस्तों के रूप में किसानों को दिया जाता है.
किसानों के खाते में कुल 13 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है.
नई दिल्ली. सरकार किसानों की आर्थिक मजबूती और आय को बढ़ाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं. इसी क्रम में महाराष्ट्र सरकार ने भी किसानों के लिए नमो किसान महासम्मान योजना (Namo Kisan Maha Samman Scheme) का ऐलान किया है. इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये मिलेंगे. वहीं केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान योजना के तहत 6000 रुपये दिए जाएंगे. यानी कुल मिलाकर किसानों को 12,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी.
वहीं, किसानों को 1 रुपये में फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है. महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ से ज्यादा किसानों को योजनाओं का फायदा मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में…
तीन किस्त में मिलेंगे पैसे
इस योजना की जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने दी है. उन्हेंने कहा है कि किसानों के लिए कई फैसले लिये गए हैं, जिसमें नमो किसान महा सम्मान निधि योजना भी शामिल है. इस योजना को जल्द ही राज्य में लागू किया जाएगा. इस योजना में किसानों को तीन किस्तों में पैसे मिलेंगे. राज्य सरकार इस योजना पर 6,9000 करोड़ रुपये खर्च करेगी. जिससे करीब 1.5 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा.
इन दस्तावेजों की जरूरत होगी
किसानों के पास निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड (Aadhaar Card), बैंक अकाउंट (Bank Account), आय का प्रमाण पत्र (Income Certificate), जमीन के दस्तावेज और मोबाइल नंबर होना जरूरी है.
जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की अगली किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. इस स्कीम का लाभ हर साल तीन किस्तों के रूप में किसानों को दिया जाता है. अब तक किसानों के खाते में कुल 13 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है. ऐसे में देशभर में बड़े पैमाने पर किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त (pm kisan) का इंतजार कर रहे हैं. जिसे सरकार जल्द ही जारी कर सकती है.
.
Tags: Farmer, PM Kisan, PM Kisan Samman Nidhi, PM Kisan Samman Nidhi Yojana
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 07:26 IST









