
हाइलाइट्स
6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं.
दिल्ली में आज पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
नई दिल्ली. कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम भारतीय तेल कंपनियों (IOCL) की ओर से जारी कर दिए गए हैं. इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. बड़े महानगरों में दाम स्थिर बने हुए हैं. वहीं कुछ शहरों में पेट्रोल के रेट बढ़े हैं तो कहीं कमी देखने को मिल रही है. पटना में पेट्रोल 88 पैसे सस्ता हुआ है. इसके अलावा नोएडा में भी पेट्रोल के रेट में 13 पैसे की कमी आई है.
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है. यही कारण है कि पेट्रोल डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है.
ये भी पढ़ें: चांदी का भाव सुनकर मत होइए हैरान, एक किलो खरीदने के लिए लगेंगे इतने रुपये!
चारों महानगरों में पेट्रोल डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.
.
Tags: Petrol and diesel, Petrol diesel prices, Petrol New Rate, Petrol price today
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 06:32 IST









