गुरुग्राम की सड़कों पर हुड़दंग; चलती कार की छत पर पी शराब…मारे पुश अप, फिर गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मबीर/गुरुग्राम: कानून को ठेंगा दिखते हुए चलती कार पर पुशअप्स लगाना और सड़कों पर हुड़दंग मचाना युवकों को भारी पड़ गया. दरअसल, गुरुग्राम में एक चलती आल्टो कार में कुछ युवकों ने छत पर शराब पी और पुश-अप मारे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला जैसे ही पुलिस के संज्ञान में आया, पुलिस ने स्वतः एक्शन लेते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही कार के मालिक का भी भारी भरकम चालान काट दिया.

गुरुग्राम के साइबर हब से वायरल हुए वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि नशे में धुत इन युवकों को न तो खुद की जान की परवाह है और न ही कानून का कोई डर. चलती ऑल्टो कार में खिड़की से बाहर निकलकर शराब की बोतलें गटकी जा रही हैं. इसी दौरान एक शख्स कार की छत पर पुश-अप करता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो को देखकर ये मालूम होता है कि कार के पीछे चल रहे वाहन सवार ने इस पूरी घटना को मोबाइल के कमरे में कैद कर लिया जो अब धड्ड़ले से वायरल हो रही है.

वीडियो पुलिस के सामने आते ही पुलिस ने वाहन के नंबर के आधार पर युवकों को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी में सवार अन्य युवकों की तलाश में जुट गई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहना के रहने वाले 34 वर्षीय दयाचंद, पलवल के सूरज डागर (32) और नरवीर के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कार के मालिक का 6 हजार से अधिक का चालान भी कर दिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी दयाचंद ने कार अपने चचेरे भाई से उधार ली थी, जो कार मालिक है.

पुलिस की जनता से अपील
पुलिस ने इस तरह के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की हरकतों को जरा भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साथ ही जनता से अपील करते हुए कहा, ‘यातायात नियमों का उल्लंघन कर न अपनी और न दूसरों की जान जोखिम में डालें.’

Tags: Crime News, Gurugram news, Haryana news, Viral video news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें