सिर्फ गर्मियों में मिलते हैं…ये रसीले पहाड़ी फल, विटामिन से भरपूर, सेहत के लिए फायदेमंद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पवन सिंह कुंवर/हल्द्वानी: शहर के मुख्य बाजार में इन दिनों रामगढ़, धारी, भीमताल व ओखलकांडा सहित अल्मोड़ा से काफी मात्रा में आड़ू, आलूबुखारा और खुबानी मंडी में पहुंच रहा है. हल्द्वानी की मार्केट में पहाड़ों के फ्रूट छाए हुए हैं. ये फल रामगढ़ और पर्वतीय जिलों से हल्द्वानी आते हैं. हल्द्वानी के मार्केट में इन फ्रूट की मांग बहुत है. हल्द्वानी बाजार में इन दिनों आपको ये सभी पहाड़ी फल आसानी से मिल जाएंगे.

बता दें कि पर्वतीय क्षेत्र रामगढ़, नथुवाखान, गरमपानी आदि इलाकों में आड़ू, प्लम और खुबानी की अच्छी पैदावार होती है. इन क्षेत्रों के मौसमी फलों का स्वाद ही कुछ अलग होता है, इसलिए इन फलों की बाजार में डिमांड अच्छी खासी रहती है. पहाड़ का आड़ू मैदानी आड़ू की अपेक्षा काफी बड़ा और रसीला होता है, इसलिए इसे अधिक पसंद किया जाता है.

क्या है इन फलों की कीमत?
बाजारों में अभी आडू की कीमत ₹100 प्रति किलो है तो वही खुबानी की कीमत भी 100 से ₹120 प्रति किलो तक चल रही है. अगर हम प्लम की बात करें तो प्लम भी 100 से ₹120 किलो तक बिक रहा है. ये फल गर्मियों में आपकी सेहत के लिए भी विशेष फायदेमंद रहते हैं, इसलिए लोग इन फलों को गर्मियों में खाना पसंद करते हैं.

लोग खूब पसंद कर रहे फल
फल विक्रेता दिनेश सिंह बताते हैं कि पहाड़ों में फल पक गया है और बाजारों में अब पहाड़ी फल आने लगा है. गर्मियों के मौसम में आने वाले फल आडू, खुबानी, पूलम यह सब फल लोगों को बेहद पसंद होते हैं और लोग इन फलों का बेसब्री से इंतजार करते हैं. अब बाजार इन फलों की मार्केट से सज चुका है और लोग भी इन फलों को खरीदने के लिए बाजारों में आ रहे हैं.

गर्मियों में आडू खाने के फायदे
विशेषज्ञों की मानें तो आड़ू गर्मियों में खाए जाने वाला फल है. इसके अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन B2, विटामिन K, विटामिन A, पोटेशियम, जिंक, सोडियम, कॉपर, मैग्नीशियम, कैलशियम, फाइबर आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं. वहीं इसके अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल, एंटी एलर्जी आदि गुण भी मौजूद होते हैं. ऐसे में गर्मियों में इसका सेवन करना बेहद उपयोगी है.

यहां फलों का उत्पादन सबसे अधिक
नैनीताल जिले के रामगढ़, धारी, भीमताल व ओखलकांडा ब्लॉक में सेब, आडू, खुबानी, पुलम आदि का बहुतायत से उत्पादन होता है. प्रदेश में उत्पादित होने वाले सेब, आडू में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी केवल नैनीताल जिले की है. जिले में 8000 से अधिक काश्तकार फलोत्पादन से जुड़े हैं.

Tags: Fruits, Haldwani news, Health News, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें