इस कंपनी ने बेच दीं 9 लाख गाड़ियां, बना दिया नया रिकॉर्ड, अब नई गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

रिनॉल्ट की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में क्विड है.
जल्द ही कंपनी डस्टर का नया मॉडल लॉन्च करने जा रही है.
इसी के साथ 3 और गाड़ियों को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है.

नई दिल्ली. फ्रांस की ऑटोमोबाइल कंपनी रिनॉल्ट ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. कंपनी ने देश में अपने ऑपरेशंस के 11 साल के अंदर 9 लाख गाड़ियों की बिक्री कर दी है. इसकी जानकारी खुद कंपनी की ओर से जारी एक बयान में दी गई. गौरतलब है कि कंपनी फिलहाल इंडियन मार्केट में तीन गाड़ियां ऑफर करती है. जिसमें क्विड, काइगर और ट्राबर शामिल हैं.

रेनो इंडिया के सीईओ और एमडी वेंकटराम मामिलपल्ले ने कहा कि रेनो के लिए भारत रणनीतिक और शीर्ष पांच बाजारों में है. यहां के लिए हमारे दिमाग में एक स्पष्ट दीर्घकालिक रणनीति है. हमने भविष्य के उत्पादों के लिए स्थानीयतकरण पर जोर देते हुए मजबूत योजना बनाई है. ग्राहकों की नई जरूरतों और वरीयताओं को पूरा करने के लिए रेनो अपने उत्पादों और सेवाओं में कई नयापन लाने की योजना बना रही है.

यह भी पढ़ें: Creta के दांत खट्टे करने आ रही Honda की नई एसयूवी, मात्र 11,000 रुपये में शुरू हुई बुकिंग, इस दिन हटेगा पर्दा

हॉट सेलिंग प्रोडक्ट है क्विड
गौरतलब है कि रेनो का की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक क्विड है. ये एक बजट कार है. फिलहाल क्विड को 1.0 लीटर इंजन के साथ ऑफर किया जाता है. इससे पहले कार का 800 सीसी का मॉडल भी आता था लेकिन अप्रैल से बीएस 6 फेज 2 लागू होने के बाद कंपनी ने इसके प्रोडक्‍शन को बंद कर दिया है. क्विड का फिलहाल मौजूद 1.0 लीटर इंजन का मॉडल मैनुअल और ऑटो ट्रांसमिशन के साथ आता है.

जल्द ही आएगी डस्टर
वहीं कंपनी की सबसे ज्यादा पॉपुलर एसयूवी डस्टर की नई जनरेशन भी कंपनी जल्द ही बाजार में लॉन्च करने की योजना बना रही है. माना जा रहा है कि नई डस्टर को 2024 के ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेस किया जा सकता है. इस कार का सीधा मुकाबला क्रेटा, नेक्सॉन और हैरियर जैसी एसयूवी से होगा. नई डस्टर में पूरी तरह से नया इंजन, नई शेप और नए फीचर्स दिए जाएंगे. इसी के साथ कुछ और कारों को भी इंडिया में लॉन्च करने को लेकर कंपनी योजना बना रही है. आने वाले समय में कंपनी अपने कारों के लाइनअप में 3 गाड़ियों को जोड़ सकती है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Renault

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें