पाकिस्‍तान ने चिढ़ाने के लिए बनाया कप्‍तान, टीम इंडिया ने सिखाया ऐसा सबक, रिटायरमेंट लेकर भारत से वापस गया था ऑलराउंडर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

पाक का दांव उसके ही कप्‍तान पर पड़ गया था भारी
भारत ने पाकिस्‍तान से लिया था जोरदार बदला

नई दिल्‍ली. एशिया कप 2023 में पाकिस्‍तान के शामिल होने की स्थिति में फैंस को रोहित शर्मा और बाबर आजम की टीमों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी. अक्‍टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्‍ड कप में भी भारत और पाकिस्‍तान की टक्‍कर होगी. दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी रातों-रात सुपर स्‍टार बन जाता है. वहीं, मैच में चूक या छोटी सी गलती पर शामत आना भी तय है. ऐसा ही कुछ पाकिस्‍तानी ऑलराउंडर के साथ हुआ. वह भारत आया तो पूरी हेकड़ी के साथ था, लेकिन वापस गया रिटायरमेंट लेकर.

बात 1979-80 की है. पाकिस्तान टीम अपने उफान पर थी. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के सामने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली पाकिस्तानी टीम के कप्‍तान मुश्‍ताक मोहम्मद की मुल्‍क में चौतरफा हौसलाअफजाई की जा रही थी. हालांकि, यह बात टीम के कुछ खिलाड़ियों को रास नहीं आ रही थी. पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड भी मुश्‍ताक से अंदरूनी तौर पर किसी वजह से नाखुश था. जब भारत दौरे के लिए टीम तय होने लगी तो बोर्ड ने टीम इंडिया को चिढ़ाने के लिए रातों-रात मुश्ताक मोहम्मद से कप्तानी लेकर यह जिम्‍मेदारी आसिफ इकबाल को सौंप दी.

अब इसमें भारत की चिढ़ की वजह भी जान लीजिए. इसके पहले जब टीम इंडिया पाकिस्तान दौरे पर गई थी तब जिस मैच में अंपायरिंग की बेईमानी से झुंझलाकर बिशन सिंह बेदी ने आगे खेलने से इनकार कर दिया और पाकिस्‍तान को विजयी घोषित किया गया था, उसमें आसिफ इकबाल का भी अहम किरदार था. भारत लौटने के बाद बेदी से कप्तानी ले ली गई थी. पाकिस्तान की टीम जब भारत आ रही थी तो उस समय टीम इंडिया के कप्‍तान सुनील गावस्‍कर थे. उन्‍होंने चने की झाड़ पर चढ़ाने के मकसद से यह बयान भी दे डाला कि पाकिस्तान हमें रौंदने आ रहा है.

IPL Final में जब-जब रहा हिट, टीम गई पिट, जानिए कौन है लीग का सबसे बदनसीब खिलाड़ी?

पाकिस्‍तान की टीम में जहां आपसी कलह हावी थी वहीं, भारतीय टीम बदला लेने को पूरी तरह तैयार थी. टेस्‍ट सीरीज में पाकिस्‍तान के गेंदबाजों की ऐसी कुटाई हुई कि जिस टीम का डंका बज रहा था वह पूरी तरह पस्‍त हो गई. भारत से हार के बाद आसिफ इकबाल को लगने लगा कि पाकिस्‍तान पहुंचते ही उनसे कप्‍तानी छीन ली जाएगी. सीरीज खत्‍म होते ही आसिफ इकबाल ने ना सिर्फ कप्‍तानी छोड़ी बल्कि क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया.

Tags: India Vs Pakistan, Pakistan cricket team, Team india

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें