
IPS Officer : देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक यूपीएससी सिविल सेवा का रिजल्ट कुछ ही समय पहले यूपीएससी ने जारी किया है. यूपीएसी सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले अब आईएएस, आईपीएस, आईएफएस आदि बनेगे. लेकिन अभी तय होगा कि कौन किस सेवा में जाएगा. यह रैंक के आधार पर तय होता है. जिसकी सबसे अच्छी रैंक होगी वह आईएएस बनेगा. इसके बाद आईएफएस और फिर आईपीएस, आईआरएस व अन्य सेवाओं में जाएगा. आज हम लोग जानेंगे आईपीएस की ट्रेनिंग कैसे होती है और उसे सैलरी कितनी मिलती है.
आईपीएस की ट्रेनिंग
आईपीएस की 3 महीने की ट्रेनिंग मसूरी स्थित मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में आईएएस के साथ ही होती है. जिसे फाउंडेशन कोर्स कहा जाता है. यहां प्रशासन, पुलिसिंग, गवर्नेंस सहित हर सेक्टर के बारे में बेसिक जानकारी दी जाती है. साथ ही मेंटल और फिजिकल एक्टिविटी भी कराई जाती है. जिसमें ट्रेकिंग और हॉर्स राइडिंग आदि शामिल होती है. इसके बाद आईपीएस को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद भेज दिया जाता है.
आईपीएस की ट्रेनिंग में क्या होता है ?
सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में एक साल की ट्रेनिंग होती है. यहां आईपीएस की ट्रेनिंग के दो तरह की एक्टिविटीज होती हैं. एक है इनडोर और दूसरी आउटडोर. इनडोर में क्लासेज चलती हैं. जिसमें भारतीय पुलिस और कानूनों, आंतरिक सुरक्षा व मानवाधिकार कानूनों आदि के बारे में पढ़ाया जाता है. जबकि आउटडोर एक्टिविटी में पीटी, एथेलेटिक्स, जिम्नेजियम, स्पोर्ट्स, क्रॉस कंट्री रेस, ड्रिल, योगासन, अनआर्म्ड कॉम्बैट और तैराकी आदि चीजें शामिल होती हैं. इसके अलावा फील्ड क्रॉफ्ट एंड टैक्सिस, मैप रीडिंग, एंबुश लगाना, काउंटर एंबुश आदि की ट्रेनिंग दी जाती है. इसके साथ हार्स राइडिंग और फर्स्ट एड व एंबुलेंस ड्रिल आदि की भी ट्रेनिंग होती है. ट्रेनिंग में रॉक क्लाइंबिंग, असॉल्ट ट्रेनिंग, वेपन ट्रेनिंग आदि की भी ट्रेनिंग होती है.
ट्रेनिंग के बाद आईपीएस की पहली पोस्टिंग
ट्रेनिंग के बाद आईपीएस अधिकारियों की पहली नियुक्ति डीएसपी के रूप में होती है. जो एसीपी या सहायक पुलिस आयुक्त के समान पद है. उसकी जिम्मेदारी एक जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखना है, और उसके पास केवल अपने विभाग पर अधिकार है.
एक IPS अधिकारी को कुछ राज्यों में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के रूप में नियुक्त किया जाता है. डीएसपी एसीपी या सहायक पुलिस आयुक्त के समान है. डीएसपी एसपी के मातहत काम करता है. इसका काम अपराध पर नियंत्रण, पुलिस स्टेशनों के प्रशासन और मैनेजमेंट, जांच आदि की जिम्मेदारी होती है.
आईपीएस आधिकारी की सैलरी
एक आईपीएस अधिकारी की बेसिक सैलरी आईएएस अधिकारी के बराबर यानी 56001 रुपये होती है. इसमें प्रमोशन के साथ इसमें इजाफा होता जाता है. एक आईजी यानी इंस्पेक्टर जनरल यानी आईजी की सैलरी 143000 रुपये होती है. जबकि डीजीपी को प्रति माह 225000 रुपये सैलरी मिलती है.
आईपीएस को मिलने वाली सुविधाएं
-आलीशान बंगला और उसे मेंटेन करने के लिए माली
-पर्सनल असिस्टेंट, जिसका काम वर्दी सेट करना होता है
-सरकारी गाड़ी
-पुलिस लाइन में मोची और नाई
-साल में एक बार लीव ट्रैवल कंसेशन
-फ्री मेडिकल फैसेलिटी
-बच्चों के लिए एजुकेशन अलाउंस
-4 साल, 9 साल, 18 साल और 25 साल पर प्रमोशन
-एकेडमिक लीव की फैसेलिटी
ये भी पढ़ें…
बिहार SSC के प्रीलिम्स का रिजल्ट इस Direct Link से करें चेक, देखें यहां कट ऑफ
मेडिकल साइंस विश्वविद्यालय में ऑफिसर बनने का मौका, ग्रेजुएट करें आवेदन
.
.
Tags: IPS Officer, Job and career, Upsc exam
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 20:34 IST








