रिपोर्ट- अनिल कुमार राठी
फरीदाबाद. अगर आपके घर में दो बच्चे हैं और आप उनमें किसी भी तरह की तुलना करते हैं या कभी कभार एक बच्चे पर ज्यादा लाड दिखा देते हैं तो यह खबर आपके लिए है. यकीनन यह खबर सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे क्योंकि बल्लभगढ़ में एक 15 साल की नाबालिग बच्ची ने अपने 12 साल के मासूम भाई जिसका नाम ओमजी था की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसे लगता था कि उसके मां-बाप उसके भाई से ज्यादा प्यार करते हैं.
आपके शहर से (फरीदाबाद)

हरियाणाः दिल्ली-सिरसा नेशनल हाईवे पर ट्रक से भिड़ी क्रूजर, 5 लोगों की मौत

अनोखी है…100 साल पुराने प्याऊ की कहानी, लाहौर कोर्ट में चला था केस, नगर पालिका हारी थी मुकदमा

देश की सबसे बड़ी साइकिल कंपनी पर क्यों लगा ताला? जानिए ‘एटलस’ की कहानी

ढाई साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप, हालत गंभीर, 2 बाबाओं पर आरोप, 1 गिरफ्तार

CUET Admission 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी जून के पहले हफ्ते में शुरू करेगी CSAS पोर्टल, दाखिले में क्या है इसका रोल

UPSC Result 2023: अब ओलंपिक ही नहीं, यूपीएससी में भी हरियाणा के छोरे-छोरियों का कमाल, इस बार 22 ने मारी बाजी

UPSC Result 2022: IAS पद पर चुने गए हैं 180 कैंडिडेट्स, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

Summer Vacation : हरियाणा के बच्चों के लिए खुशखबरी, गर्मी की छुट्टी में नहीं करना होगा होमवर्क

Sirsa News : बेमौसम बारिश से खिले उठें किसानों के चेहरे, इन फसलों को मिला जीवनदान, जानिए पूरी खबर

Bahadurgarh News: प्रचार-प्रसार के अभाव में प्रधानमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना के लाभ से वंचित है लाभार्थी, जानिए पूरा मामला
मंगलवार की देर शाम बल्लभगढ़ में सनसनी फैल गई जब यह पता चला कि एक 12 साल के बच्चे की गला दबाकर उसके घर में ही हत्या कर दी गई है. बच्ची की मां के मुताबिक वह और उसके पति दोनों नौकरी करते हैं. मंगलवार देर शाम जब वो नौकरी से वापस आए तो देखा कि उसका बेटा चादर ओढ़ कर लेटा हुआ था. पहले बेटे को जगाने की कोशिश की जब वह नहीं जगा तो चादर हटा कर देखा गया तो उसके होश उड़ गए. बच्चे की मां के मुताबिक बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी, जबकि घर में उस समय केवल वह और उसकी बड़ी बहन ही मौजूद थे.
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की. पुलिस का इस मामले में पहला शक मृतक बच्चे की बहन जिसकी उम्र 15 साल है पर गया और जब परिजनों की मौजूदगी में पुलिस वालों ने पूछताछ शुरू की तो हत्या की जो वजह सामने आई उसे सुनकर पुलिस वालों के भी होश उड़ गए. दरअसल नाबालिग बच्ची ने बताया कि वह और उसका भाई उत्तर प्रदेश में अपने दादा-दादी के पास रहकर पढ़ते थे, गर्मियों की छुट्टी में कुछ दिन पहले ही वह अपने मां-बाप के पास बल्लभगढ़ पहुंचे थे.
पुलिस के मुताबिक बच्ची को लगता था कि उसके मां-बाप अपने बेटे को ज्यादा प्यार करते हैं उसको नहीं. बच्चे के परिजनों ने उसे एक मोबाइल फोन दिया हुआ था. मंगलवार को उसका भाई गेम खेल रहा था तभी बच्ची ने वह मोबाइल फोन मांगा. भाई ने देने से इनकार किया तो गुस्से में आकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस जूनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने बच्ची को पेश करने की तैयारी कर रही है.
.
Tags: Crime News, Haryana news, Murder
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 20:25 IST








