
कई लोगों को अपने जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इन मुश्किलों से निकलना अक्सर काफी कठिन होता है. लेकिन हिम्मतवाले लोग दृढ़ता के साथ इनका मुकाबला करते हैं और आगे का रास्ता खोजने में कामयाब हो जाते हैं. नोबेल हास्केल इन्हीं में से एक हैं. उनकी कहानी सुनेंगे तो तमाम मुश्किलों के बावजूद आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी.
नोबेल हास्केल एक क्रॉस-कंट्री एथलीट थे. मगर जून 2021 में एक भयानक कार हादसे का शिकार हो गए. उनकी गर्दन टूट गई. चलना फिरना तक मुश्किल हो गया. डॉक्टरों ने कह दिया था कि शायद ही यह कभी चल पाएं. लेकिन महज उन्होंने आस नहीं छोड़ी. और वह कर दिखाया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. 2 साल के अंदर ही हास्केल उठ खड़े हुए और अपने पैरों पर चलने लगे. उनकी कहानी यहीं खत्म नहीं होती.
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 19:30 IST








