
निखिल स्वामी/ बीकानेर. आमतौर पर स्कूलों में बच्चे पढ़ने के लिए जाते है, लेकिन बीकानेर की इस स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के अलावा खेल खिलवाया जाता है. हम बात कर रहे है राजस्थान की एकमात्र सादुल स्पोर्ट्स स्कूल की. जो बीकानेर के गंगानगर चौराहे के पास है. इस स्कूल में एडमिशन के लिए प्रदेश भर से बच्चे अप्लाई करते है, लेकिन यहां पर सीट लिमिटेड होने पर उतने ही एडमिशन दिए जाते है. यह राजस्थान का एकमात्र आवासीय स्पोर्ट्स स्कूल है. जहां बच्चे खेल के साथ यहां रह भी सकते है.
आपके शहर से (बीकानेर)
रियासत काल का बना है स्कूल
स्कूल के प्रधानाचार्य अजय सिंह शेखावत ने बताया कि यहां 12 खेलो के लिए 12 मैदान बने हुए है. जहां सुबह और शाम को पढ़ाई व अभ्यास करते है. इस स्कूल से निकलकर कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे है. 71 बीघा ने फैला यह स्कूल रियासतकाल का बना हुआ है. आजादी से पूर्व बीकानेर रियासत के बच्चों के लिए नोबेल स्कूल की स्थापना की गई थी. जिसका नामकरण अजमेर की मेयो स्कूल की तर्ज पर किया गया, लेकिन बीकानेर रियासत के तत्कालीन राजाओं ने आजादी से पूर्व ही इस स्कूल को आम लोगों के लिए खोल दिया था. इस कारण यह स्कूल आगे चलकर पब्लिक स्कूल में तब्दील हो गया. साल 1982 में शिक्षा विभाग ने इसे प्रदेश के एक मात्र आवासीय खेल विद्यालय के रूप में परिवर्तित कर दिया और इसे सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल का नाम दिया गया. आज करीब 40 सालों से यह प्रदेश का एक मात्र आवासीय खेल विद्यालय है.
12 खेलों के कोच, रहने के लिए 6 हाउस
इस स्पोर्ट्स स्कूल में 12 खेलों के लिए अलग अलग खेल के 12 कोच लगे हुए है. यहां खिलाड़ियों के रहने की अच्छी सुविधा है. इसके लिए यहां स्कूल में ही छह हाउस बनाए गए है. जहां स्टूडेंट्स आराम करते है. इसके अलावा स्टूडेंट्स के खाने की व्यवस्था भी सरकार की ओर से की जा रही है.
इतनी सीटों पर मिलता है प्रवेश
इस स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक में प्रवेश मिलता है. वो भी 244 सीटों पर मिलता है. उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स की कक्षा 6 में 12 वर्ष, कक्षा 7 में 13 वर्ष, कक्षा 8 में 14 वर्ष, कक्षा 9 में 16 वर्ष, कक्षा 10 में 17 वर्ष, कक्षा 11 में 18 वर्ष, कक्षा 12 में 19 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. शेखावत ने बताया कि गैर आवासीय छात्र भी विभागीय नियमानुसार प्रवेश कर सकते है.
इन 12 खेलो में मिलता है एडमिशन
इस स्कूल में 12 खेलो में एडमिशन होगा. जिसमें एथेलेटिक्स, बास्केटबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, हॉकी, कब्बड्डी, खो खो, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, कुश्ती सहित खेलो में एडमिशन मिलता है.
.
Tags: Bikaner news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 19:13 IST








