VIDEO: स्टेज पर दूल्हा करता रहा इंतजार, बहनों के संग दुल्हन के साथ हुई डरावनी घटना, देखें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Mumbai Bride Stuck In Lift: महाराष्ट्र के भायंदर में सोमवार को शादी के समारोह के दौरान काफी हंगामा मच गया. दरअसल, अपने विवाह स्थल पर जा रही दुल्हन अपने बहनों और परिवार के दो छोटे बच्चों के संग अपने बिल्डिंग के लिफ्ट में फंस गई. उसके बाद स्थल काफी अफरातफरी मचा गया. करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने उन्हें बाहर निकाला. तब जाकर सबकी जान में जान आई. 

भायंदर के रहने वाली प्रीति का सोमवार को विनायक नगर मैरेज हॉल में शादी था. रात के 9 बजे विवाह का शुभ मुहूर्त तय किया गया था. लगभग 8.15 बजे, दुल्हन अपनी तीन बहनों और दो नाबालिग रिश्तेदारों के साथ कार्यक्रम स्थल पर जाने से पहले अपने भूतल के फ्लैट से पहली मंजिल के दूसरे घर में जाने के लिए लिफ्ट में चढ़ गई. लेकिन लिफ्ट ऊपर की ओर जा कर फंस गई. मामला सीरियस देखते ही वहां काफी अफरातफरी मच गया. दुल्हन समेत बाराती घबरा गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे. 

काफी मशक्कत करने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने मीरा भायंदर नगर निगम (एमबीएमसी) के फायर ब्रिगेड को फोन किया. दो दमकल कर्मी वहां पहुंच कर लिफ्ट में फंसे लोगों को बचाया. लिफ्ट से निकलने के बाद दुल्हन काफी डरी गई थी और अन्य लोगों की तबियत ख़राब हो गई थी. जैसे ही सभी बाहर निकले तो उन्हें कुर्सी पर बिठाया गया और पानी पिलाया गया. उसे और उसके साथ फंसे बहनों और नाबालिगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

ये भी पढ़ें- अंतरिक्ष के बाद जमीन में घुसने की तैयारी में चीन, धरती में कर रहा है 10 हजार मीटर गहरा छेद, क्या है ड्रैगन की चाल?

वहीं, दूल्हा और उसके परिजन लिफ्ट की घटना की जानकारी होने तक दुल्हन का इंतजार करते रहे. शादी सोमवार को काफी देर रात में हो पाई.

Tags: Bride and groom story, Maharashtra News, Mumbai News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें