राजस्थान: पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना, अलवर में बवाल मचा, पुलिस प्रशासन की फूली सांसें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

नीमराणा थाना इलाके में हुई वारदात
सिलारपुर पंचायत के पूर्व सरपंच थे दिनेश यादव
वर्तमान में दिनेश यादव की पत्नी यहां से सरपंच हैं

अलवर. राजस्थान के अलवर (Alwar) जिले के नीमराणा थाना इलाके के सिलारपुर गांव के पूर्व सरपंच दिनेश यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी. हमलावरों ने पूर्व सरपंच पर गोलियां उस समय बरसाई जब वे खेत की जुताई का काम रहे थे. वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए. बाद में आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर जमा होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती वे शव नहीं लेंगे.

नीमराना थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि वारदात बुधवार को सुबह हुई. सिलारपुर के पूर्व सरपंच दिनेश यादव की बुधवार को सुबह खेत जोतते समय बदमाशों ने हत्या कर दी. बदमाशों ने यादव पर कई राउंड गोलियां बरसाई. इससे यादव की मौके पर ही मौत हो गई. दिनेश यादव के चार गोलियां लगी हैं. ये गोलियां उनके सीने पैर में लगी हैं. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. आरोपियों की संख्या चार बताई जा रही है. वे बाइक पर सवार होकर आए थे.

कोटा: 16 साल की कोचिंग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, मेडिकल की तैयारी कर रही थी, परिजनों ने… 

आपके शहर से (अलवर)

हमलावरों ने 5 से 7 राउंड फायर किए
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व सरपंच पर 5 से 7 राउंड फायर किए गए हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर की गई गोलियों के खोल बरामद किए हैं. पुलिस ने कुछ हथियार भी बरामद किये हैं. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. पूरे इलाके में नाकाबंदी करवा दी गई है. पूर्व सरपंच का शव नीमराना सीएचसी के मोर्चरी में रखवाया हुआ है.

वर्तमान में पूर्व सरपंच की पत्नी सिलारपुर की सरपंच है
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में पूर्व सरपंच की पत्नी भतेरी देवी सिलारपुर की सरपंच है. फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस ने शाहजहांपुर- हरियाणा बॉर्डर आसपास के एरिया में भी नाकाबंदी करा दी है. पुलिस मामले में हर एंगल से जांच में जुटी हुई है. हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. बाद में भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल भी मौके पर पहुंचे.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की
एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं. ये टीमें आरोपियों के हरियाणा स्थित उनके संभावित इलाकों में दबिश दे रही है. मृतक के परिजनों ने 4 लोगों पर हत्या की आशंका जाहिर की है. पुलिस को उनके नाम बताएं हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

Tags: Alwar News, Crime News, Murder case, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें