अमेरिका में राहुल गांधी के कार्यक्रम में खालिस्तान समर्थकों ने लहराए झंडे, उनके खिलाफ नारे भी लगाए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

राहुल गांधी सांता क्लारा में आयोजित ‘मोहब्बत की दुकान’ कार्यक्रम में बोल रहे थे.
उसी समय दर्शकों में से कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए.
नारेबाजी के जवाब में अविचलित गांधी मुस्कुराए और कहा, ‘स्वागत है, स्वागत है…’

सांता क्लारा (अमेरिका): कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं. कैलिफोर्निया में आयोजित एक कार्यक्रम में खालिस्तान समर्थकों के एक समूह ने राहुल गांधी के भाषण के दौरान झंडे लहराए और नारेबाजी की. इससे उनके संबोधन में कुछ देर के लिए व्यवधान आया.

राहुल गांधी मंगलवार को सांता क्लारा में ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस यूएसए’ द्वारा आयोजित ‘मोहब्बत की दुकान’ कार्यक्रम में बोल रहे थे. उसी समय दर्शकों में से कुछ लोगों ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के संबंध में उनके और गांधी परिवार के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए. नारेबाजी के जवाब में अविचलित गांधी मुस्कुराए और कहा, ‘स्वागत है, स्वागत है… नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान.’

कांग्रेस के 52 वर्षीय पूर्व अध्यक्ष इसके बाद दर्शकों में अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए और ‘भारत जोड़ो’ के नारों के साथ जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘हम गुस्सा नहीं करने जा रहे हैं, न हम आक्रामक होने जा रहे हैं. हम इसे ढंग से सुनेंगे, वास्तव में हम उनके प्रति स्नेहपूर्ण रखेंगे, उनके प्रति प्रेमभाव रखेंगे. क्योंकि यह हमारा स्वभाव है.’

भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने इस घटना की एक क्लिप ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘1984 के सिख नरसंहार (कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए) के लिए अमेरिका में राहुल गांधी के सामने नारेबाजी हुई… ऐसी नफरत की आग लगायी थी, जो अब तक नहीं बुझी.’

ये भी पढ़ें- भारत में आज मुसलमानों के साथ जो हो रहा, वह 1980 के दशक में दलितों के साथ हुआ था: सैन फ्रांसिस्को में राहुल गांधी

मालवीय की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने उनसे पूछा कि वह गांधी का विरोध करने के लिए खालिस्तान समर्थक तत्वों की तरफदारी क्यों कर रहे हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘वैसे यदि (क्लिप को) थोड़ा और सुनते तो देखते कि कैसे उन खालिस्तान की चाह रखने वालों का जवाब लोगों ने ‘भारत जोड़ो’ के नारे लगा कर दे दिया. एक बार तुम भी तिरंगा हाथ में लेकर जोर से बोलो ‘जोड़ो-जोड़ो, भारत जोड़ो.’ यकीन मानो, तुम्हारे जैसे देशद्रोही को भी अच्छा लगेगा.’

” isDesktop=”true” id=”6374531″ >

राहुल गांधी अमेरिका के तीन शहरों की यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे. इस दौरान वह प्रवासी भारतीयों से बातचीत करेंगे और अमेरिकी सांसदों से मुलाकात करेंगे.

Tags: America, Congress, Khalistani, Rahul gandhi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें