जिंदगी में खूब मिला प्यार!, सुपरस्टार के साथ 10 साल लिवइन में रहीं तब्बू, फिर भी 51 साल तक नहीं की शादी, ये है वजह!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली हीरोइन तब्बू ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. तब्बू ने कर्मशियल फिल्मों के साथ रियलस्टिक फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग से महफिल लूटी है. तब्बू ने अपने 30 साल से भी ज्यादा के करियर में 1982 में आई फिल्म बंजर से अपने करियर की शुरुआत की थी.

इसके बाद लगातार 30 साल से भी ज्यादा समय से फिल्मों में काम कर रही हैं. तब्बू 51 साल की उम्र में भी बिना शादी से जिंदगी में काफी खुश हैं. तब्बू के करियर के दौरान उन्हें खूब प्यार मिला. इतना ही नहीं तब्बू 10 साल तक सुपरस्टार के साथ लिवइन में भी रहीं. लेकिन आखिरकार उन्होंने शादी न करने का फैसला लिया. आज तब्बू अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं और फिल्मों में लगातार काम कर रही हैं.
10 साल तक लिवइन में रहीं तब्बू

संजय कपूर और नागार्जुन के साथ रहा तब्बू का रिलेशनशिप
तब्बू के करियर में कई एक्टर्स के साथ उनका नाम जोड़ा गया. लेकिन सबसे पहले तब्बू के अफेयर की खबरें अभिनेता संजय कपूर के साथ आईं. फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा और काफी समय तक सुर्खियां बटोरीं.

लेकिन जल्द ही दोनों के रास्ते अलग हो गए. इसके बाद तब्बू का नाम साउथ इंडिया के फेमस अभिनेता अक्किनैनी नागार्जुन के साथ जोड़ा गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तब्बू और नागार्जुन दोनों करीब 10 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे. हालांकि नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे और लंबे इंतजार के बाद भी उन्होंने तब्बू के साथ रिश्ते को नाम देना उचित नहीं समझा. इससे दुखी होकर तब्बू ने अपने रास्ते अलग कर लिए. अब तब्बू 51 साल की उम्र में भी अपनी सिंगल लाइफ में काफी खुश हैं.

इसलिए नहीं की शादी!
तब्बू और अजय देवगन भी कई साल पुराने दोस्त हैं. दोनों ने फिल्मों में साथ में स्ट्रगल किया और अपनी मेहनत के दम पर नाम कमाया. दोनों करीब 3 दशक से दोस्त हैं. बीते दिनों तब्बू ने अपनी फिल्म दृश्यम के प्रमोशन के दौरान शादी न करने की वजह का भी खुलासा किया था. तब्बू ने अजय के साथ इंटरव्यू देते हुए बताया था कि मेरी शादी न होने के पीछे अजय देवगन का बड़ा हाथ है. हालांकि तब्बू ने ये सब मजाक में कहा था और यंग एज के किस्से भी सुनाए थे.

इस कारण नहीं की शादी!

साल 2017 में Mumbai Mirror को दिए इंटरव्यू में तब्बू ने बताया था, ‘मैं और अजय करीब 25 सालों से दोस्त हैं. अजय मेरे कजिन समीर आर्या के पड़ोसी और करीबी दोस्त हुआ करते थे. इसी नाते अजय और मेरी भी दोस्ती हो गई. जब मैं यंग थी तो अजय और समीर दोनों मिलकर मेरी जासूसी किया करते थे. इतना ही नहीं जो भी लड़का मुझसे बात करते हुए दिख जाता था ये दोनों लोग उसे धमकाते थे और पिटाई भी लगा देते थे. दोनों उस दौर में दबंग हुआ करते थे. आज मैं सिंगल हूं तो उसकी वजह अजय देवगन है. मैं उम्मीद करती हूं कि उन्हें इस बात का अहसास होगा कि उन्होंने क्या किया है.’ तब्बू की इस बात पर अजय देवगन भी मुस्कुराते नजर आए थे.

Tags: Tabu

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें