Share Market Today: 4 दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 346 अंक फिसला, 18,550 के नीचे बंद हुआ निफ्टी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. शेयर बाजार में 4 दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा है. सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ है. बुधवार के कारोबार में रियल्टी, फार्मा, FMCG शेयरों में खरीदारी रही जबकि एनर्जी, मेटल, बैंकिंग शेयरों में दबाव देखने को मिला. आईटी और हेल्थकेयर इंडेक्स को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 346.89 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 62,622.24 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी (Nifty) 110.35 अंक यानी 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 18,523.50 के स्तर पर बंद हुआ.

बुधवार के कारोबार में ONGC, Reliance Industries, Axis Bank, SBI और HDFC निफ्टी का टॉप लूजर रहे. वहीं Bharti Airtel, Kotak Mahindra Bank, Britannia Industries, Sun Pharma और Asian Paints निफ्टी का टॉप गेनर रहे.

.

FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 16:04 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें