
हाइलाइट्स
अलवर के रैणी इलाके में हुआ हादसा
हादसे में आईटी कर्मचारी की हुई मौत
मृतक की पत्नी और बेटी हो गई घायल
अलवर. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे (Delhi-Mumbai Express Highway) पर दिल को दहला देने वाला हादसा सामने आया है. इस एक्सप्रेस हाईवे पर अलवर जिले के रैणी थाना इलाके में तेज स्पीड से दौड़ रही एक कार का अचानक टायर फट गया. इससे कार पलटी खा गई. हादसे में कार चालक आईटी कर्मचारी की मौत हो गई. कार में उसके साथ सवार पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को संभाला.
जानकारी के अनुसार हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर मंगलवार को दोपहर बाद हुआ. यहां तेज स्पीड से जा रही कार का अचानक एक टायर भेड़ोली गांव के पास फट गया. इससे कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई. कार में एक दंपति और उनकी मासूम बेटी सवार थी. हादसे में कार चालक राहुल कुमार (35) की मौके पर ही मौत हो गई. राहुल कुमार आईटी कंपनी में काम करता था. हादसे में राहुल की पत्नी प्रिसी (33) और बेटी प्रीता (6) घायल हो गई.
कार से जयपुर से नोयडा जा रहे थे दंपति
रैणी थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने बताया की राहुल कुमार उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के शास्त्री नगर का रहने वाला था. राहुल की पत्नी और बेटी को मामूली चोटें आई थी. उन्हें रैणी अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर्स ने उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि राहुल दोपहर बाद 4 बजे जयपुर से कार से परिवार के साथ नोयडा के लिए रवाना हुआ था.
आपके शहर से (अलवर)
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा
नोयडा जाते समय उनकी कार का टायर ब्रस्ट हो गया. इससे कार पूरी तरह से राहुल के कंट्रोल से बाहर हो गई और वह तेजी से पलट गई. हादसे की सूचना पर रैणी पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल तथा उसके घायल परिजनों को संभाला. पुलिस ने हादसे के जानकारी राहुल के परिवार के अन्य सदस्यों को दी. उसके बाद वे यहां पहुंचे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके सुपुर्द कर दिया.
.
Tags: Alwar News, Big accident, Crime News, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 15:13 IST








