
ITBP Recruitment 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में करियर का सपना देख रहे नौजवानों के लिए एक अच्छी खबर है. आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल-ट्रेड्समेन पदों के लिए हाल में जारी वैकेंसी में बढ़ोत्तरी की है. अब इस भर्ती के लिए वैकेंसी की संख्या 287 की जगह 542 होगी. आईटीबीपी ने इस बाबत बीते दिनों एक शुद्धि पत्र भी जारी किया है.
उल्लेखनीय है कि आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल (दर्जी) के लिए 18, कॉन्स्टेबल (माली) के लिए 16, कॉन्स्टेबल (मोची) के लिए 31, कॉन्स्टेबल (सफाईकर्मी) के लिए 78, कॉन्स्टेबल (धोबी) के लिए 89 और कॉन्स्टेबल (नाई) पद के लिए 55 वैकेंसी जारी की थी. आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल-ट्रेड्समेन पद के लिए ये वैकेंसी बीते साल नवंबर के दूसरे सप्ताह में जारी की गई थी.
अब आईटीबीपी ने विज्ञापन जारी कर कॉन्स्टेबल-ट्रेड्समेन पद के लिए जारी वैकेंसी में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है. आईटीबीपी अब कॉन्स्टेबल (दर्जी) के पद पर 51, कॉन्स्टेबल (माली) के पद पर 32, कॉन्स्टेबल (मोची) के पद पर 54, कॉन्स्टेबल (सफाईकर्मी) के पद पर 167, कॉन्स्टेबल (धोबी) के पद पर 136 और कॉन्स्टेबल (नाई) के पर 102 अभ्यर्थियों की भर्ती करेगा.
महिलाओं के लिए भी आरक्षित हैं वैकेंसी
आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल (दर्जी) के पद पर 51 में 6, कॉन्स्टेबल (माली) के पद पर 32 में 4, कॉन्स्टेबल (मोची) के पद पर 54 में 8, कॉन्स्टेबल (सफाईकर्मी) के पद पर 167 में 26, कॉन्स्टेबल (धोबी) के पद पर 136 में 20 और कॉन्स्टेबल (नाई) के पर 102 में 16 वैकेंसी महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित की हैं.
.
Tags: Government job, Indian army, ITBP
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 14:58 IST








