हिंदू युवती से लव जिहाद! यश बनकर तनवीर ने मॉडल को दिया धोखा, रांची पुलिस ने दर्ज किया मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची. लव जिहाद के रूप मे झारखंड के नाम फिर सामने आया है जिसके बाद मामले मे रांची के गोंदा थाने में मामला दर्ज किया गया है. 376 सहित अन्य धाराओं मे ये मामला दर्ज किया गया है. मामले की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा भेजे गए मामले पर संज्ञान लिया गया है और उसके बाद उसपर केस भी दर्ज किया गया है. इस के से जुड़ी तमाम चीजों की जांच की जा रही है. एसएसपी ने कहा कि जो भी उचित कानूनी कार्रवाई होगी वो जांच के उपरांत जरूर की जाएगी.

वहीं जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के साथ जो ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू वर्ष 2021 मे हुआ था. पीड़िता के आवेदन में ये बताया गया है कि वर्ष 2021 के मार्च माह मे होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. रांची स्थित कांके में जहां तनवीर ने कोल्ड ड्रिंक मे कुछ मिला दिया. कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद सिर भारी हो गया और फिर तनवीर उसे कमरे में ले गया और उसकी कई अश्लील तस्वीरें भी निकालीं. जिसके बाद से वो उसके साथ ब्लैकमेलिंग का खेल खेलने लगा. वहीं, इस मामले पर तनवीर ने आरोपों को खारिज किया है और पीड़िता के पास अपने पैसे होने की बात कही है.

” isDesktop=”true” id=”6372339″ >

आपके शहर से (रांची)

घटना सामने आने के बाद झारखंड का सियासी पारा भी गर्म है. मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने वर्तमान राज्य सरकार से सवाल किए हैं. भाजपा का कहना है कि ये कोई पहला मामला नहीं जब लव जिहाद के मामले इस सरकार के कार्यकाल में देखने और सुनने को मिली. मामले पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में इस तरह के मामलों मे इजाफा हुआ है, लेकिन वर्तमान सरकार इनपर सख्त कार्रवाई करने के बजाए मामले मे ढीलापन रखती है. जिस कारण तुष्टीकरण को हवा मिलती है.

मामले में सत्ता पक्ष का कहना है कि कोई भी मामला हो धर्म से ऊपर उठकर ये सरकार जो गलत है, सरकार उसपर कार्रवाई करती है. जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि इस मामले में भी कानून अपना कार्य करेगी, लेकिन जो लोग सवाल उठाते हैं उन्हें भी अपनी गिरेबां में झांकने की जरूरत है. आखिर कुछ जगहों पर उनके मुंह क्यों बंद हो जाते हैं. बहरहाल, रांची पुलिस अनुसंधान में लगी है तो वहीं राजनीतिक दल अपने हिसाब से इस मसले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगा अपने वोट बैंक की राजनीतिक साधने में लगे हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें