
शक्ति सिंह/कोटा. कोटा वैसे तो अपनी पहचान शैक्षणिक नगरी के तौर पर रखता है. बीते कुछ सालों से कोटा में पर्यटको को बढ़ावा देने के लिए विशेष स्थल बनाए गए है. जिनमें चंबल रिवर फ्रंट कोटा ऑक्सीजन पार्क है. जो ना केवल राजस्थान भारत देश में भी कहीं और देखने को नहीं मिलेगी उनमें से खास है कोटा का विशाल समुद्री जहाज जिसे कोटा के कुन्हाड़ी क्षेत्र के एक चौराहे पर स्थापित किया गया है.
कोटा यूआईटी के एक्सईएन कमल मीणा ने बताया कि कोटा में हो रहे डेवलपमेंट के कार्य में कुन्हाड़ी इलाके क्षेत्र में एक विशाल समुद्री जहाज को बनाकर चौराहे पर लगाया गया. यह समुद्री जहाज आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस चौराहे से निकलने वाले शहर वासी एक बार इस समुद्री जहाज को देखने जरूर रुकते हैं. और इस विशाल समुद्री जहाज की फोटो अपने मोबाइल में कैद करते हैं. कोटा में बने समुद्री जहाज की खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए कारीगर मेरठ से आए थे, और इस जहाज को r.
जहाज की लंबाई है 21मीटर
कमल मीणा ने बताया कि यह समुद्री जहाज 25 टन लोहे से बनकर तैयार हुआ. इसकी लंबाई 21 मीटर है, और चौड़ाई 5.15 मीटर और ऊंचाई 6.5 मीटर है. इस समुद्री जहाज को रियल लुक देने के लिए इसके चारों तरफ एक पौंड बनाया गया है और उसमें पानी भरा गया. जहां इस जहाज को लगाया गया पानी के अंदर स्काई ब्लू लाइटिंग लगाई गई जिससे देखने पर ओरिजिनल जैसा लगे. कोटा में बन रहे विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चंबल रिवर फ्रंट का काम लगभग पूरा हो चुका है. जिसमें एक के बाद एक शानदार कृतियां बनाई गई है. हेरिटेज चंबल रिवर फ्रंट के पास के चौराहे पर इस विशाल समुद्री जहाज को स्थापित किया गया.
77 लाख 50 हजार रुपए की लागत से हुआ है तैयार
कमल मीणा ने बताया कि इस विशाल समुद्री जहाज को बनाने में 77 लाख 50 हजार रुपए की लागत आई है. इस जहाज के ऊपर ₹300000 की लागत से टेनसाइल फैब्रिक लगेगा जिसे दूर से लेख देखने पर ओरिजिनल लुक आएगा. इसके पोंड में एक वाटर पंप लगाया जाएगा जिससे इसके अंदर का पानी लहरों की तरह बहता दिखेगा और जहाज के पास खड़े व्यक्ति को ऐसा लगेगा कि जहाज आगे की ओर बढ़ रहा है.
.
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 13:32 IST








