चेंज हो रहा इंदौर का फूड ट्रेंड…अब ‘कॉम्बो प्लेटर’, ‘बिस्कॉफ’ जैसी डिश यंगस्टर्स की पहली पसंद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राहुल दवे/इंदौर: शहर इंदौर में हर चीज बदल रही है तो फिर जायका कैसे पीछे रह सकता है. फूड्स में भी नया ट्रेंड आया है और अलग-अलग वैरायटी मिल रही है. अभी तक तो चाट-चौपाटी पर चाइनीज, साउथ इंडियन जैसी डिश सर्व की जाती थी, लेकिन अब यंगस्टर्स की पसंद कुछ अलग है.

यंगस्टर्स इंटरनेशनल डिशेस को इंडियन टेस्ट के साथ खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसके लिए शहर में कई जगह एक्सपेरिमेंटल डिश सर्व की जा रही हैं. स्टूडेंट्स को कम बजट में डिफरेंट टेस्ट मिल सके, इसके लिए कॉम्बो प्लेट का चलन बढ़ गया है. यह स्टूडेंट एरिया में ज्यादा देखने को मिल रहा है.

शेक्स की जगह अब बिसकॉफ से बनी डिश का ट्रेंड चल रहा है. यह एक तरह से मिल्क शेक ही होता है, लेकिन इसमें कॉफी एड की जाती है. होम बेकरी का भी क्रेज है. अब लोग घरों से केक, पेस्ट्री और बेकरी आइटम बनाकर सेल कर रहे हैं. वहीं, फास्ट फूड को भी इंडियन टेस्ट के साथ खाने के लिए पनीर फ्लेवर की डिमांड बढ़ गई है.

आपके शहर से (इंदौर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

कम बजट में नई डिश
इंदौर के फूड ब्लॉगर प्रशांत विजयवर्गीय ने बताया कि शहर में यंगस्टर्स इटैलियन फूड के साथ कॉम्बो प्लेटर्स ज्यादा पसंद कर रहे हैं. कॉम्बो प्लेटर्स स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे कैफे सर्व कर रहे हैं. भंवरकुआं क्षेत्र में इसका चलन ज्यादा है, क्योंकि यह स्टूडेंट हब है. इसका फायदा है कि स्टूडेंट्स को कम बजट में ज्यादा चीजें खाने को मिल जाती हैं. सैंडविच, मैगी, मोमोज और कॉफी जैसे कॉम्बोस बहुत ही कम दाम में मिल जाते हैं.

इंडियन टेस्ट का ट्रेंड ज्यादा
दूसरी ओर फूड ब्लॉगर आस्था महाजन बताती हैं कि इन दिनों बिस्कॉफ से बनी डिश का ट्रेंड बढ़ गया है. यंगस्टर्स शेक्स की जगह अब शेपे पर शिफ्ट हो रहे हैं. बिस्कॉफ चीज़ केक, बिस्कॉफ शेपे और मिल्क शेक की डिमांड बढ़ गई है. इसके अलावा यंगस्टर्स इंडियन टेस्ट पसंद कर रहे हैं. इसके लिए पनीर सैंडविच, पनीर पिज्जा, तंदूरी सैंडविच और कुरकुरे मशरूम बनाए जा रहे हैं.

Tags: Food 18, Indore news, Life18, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें