डैनी की पार्टी में जब पहुंचे जैकी श्रॉफ, नशे में हो गई थी बड़ी गलती, फरहा नाज से हाथ जोड़ मांगी माफी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. बॉलीवुड के कई ऐसे किस्से हैं, जिनकी चर्चाएं जब हुईं तो बॉलीवुड में हंगामा मच गया. 36 साल पहले कुछ ऐसा बॉलीवुड में हुआ, जिसकी वजह से जैकी श्रॉफ सुर्खियों में छा गए. सुर्खियों में वह किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि एक आरोप की वजह से आए. ये अनसुना किस्सा आपको हैरान कर देगा. 1980 में उन्हीं की को-स्टार ने ऐसा आरोप लगाया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया था.

दिलदार कहे जाने वाले जैकी श्रॉफ ने साल 1987 में ऐसा क्या किया, जो उन पर संगीन आरोप लग गए. आरोप लगे तो खूब छीछालेदर भी हुई और फिर उन्हें गलती का अहसास हुआ और दोनों हाथ जोड़ उन्होंने अपनी ही को-स्टार से माफी मांगी. लेकिन इस केस के बाद एक एक्ट्रेस ने उनके साथ फिर कभी काम न करने की कसम खा ली थी. कौन है वो एक्ट्रेस और क्यों और कैसे हुई थी जैकी श्रॉफ की छीछालेदर हम आपको बताते हैं.

36 साल पहले हुआ था कुछ ऐसा…
साल 1987 में फिल्म ‘दिलजला’ रिलीज हुई. शूट पूरा करने के बाद अक्सर सभी कलाकार डैनी डेंजोंगप्पा के घर जाकर पार्टी किया करते थे. डैनी इस फिल्म में विलेन के रोल में थे. फिल्म में डैनी के साथ जैकी श्रॉफ और फराह खान लीड रोल में थे. फराह अपनी छोटी बहन तबु को अपने साथ बॉलीवुड की बड़ी पार्टीज और शूटिंग में ले जातीं. एक दिन ऐसी ही एक पार्टी में फराह तबु को भी अपने साथ लेकर गईं. जैकी श्रॉफ ने इस पार्टी में बहुत ज्यादा शराब पी ली थी और वह शराब के नशे में चूर थे.

टल्ली होकर जैकी श्रॉफ ने क्या किया?
फराह ने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि जब वह पार्टी के लिए डैनी के घर पहुंचीं, तो वहां जैकी श्रॉफ भी थे. इस दौरान जैकी ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी. नशे में धुत उन्होंने तबु के साथ बदतमीजी की. जैकी ने तबु का हाथ पकड़ा और उन्हें काम दिलाने की बात करने के साथ उनके साथ बदतमीजी करने लगे. जैकी की इस हरकत से तबु बुरी तरह से डर गईं और रोने लगी. ऐसे में डैनी ने आकर तबु को बचाया.

 छीछालेदर के बाद हाथ जोड़ मांगी माफी
बाद में तबु की बहन फराह ने जैकी के खिलाफ बयान देकर काफी हंगामा किया था, जिसके बाद एक्टर की काफी छीछालेदर भी हुई थी. फराह ने कहा था, ‘अगर डैनी बीच-बचाव के लिए नहीं आते तो जैकी पता नहीं क्या कर जाते.’ हालांकि, काफी बवाल होने के बाद एक्टर ने फराह से इस हरकत को लेकर हाथ जोड़कर माफी भी मांगी थी. लेकिन एक्ट्रेस इस केस के बाद जैकी से काफी नाराज थीं.

तबु ने इस घटना के बाद खाई थी कसम
इस मामले पर तबु ने कभी कोई बात नहीं की, लेकिन उन्होंने उस दिन जो कसम खाई थीं वो आज तक कायम है. तबु ने कसम खा ली थी कि कभी वह जैकी से साथ काम नहीं करेंगी. यहां तक कि पब्लिक में भी अगर दोनों कभी एक-दूसरे से टकरा जाएं तो भी एक-दूसरे को इग्नोर करते ही दिखते हैं. तबु ने साल 1991 में फिल्म ‘कुली नंबर 1’ में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं. तबु ने अपने जेनरेशन के लगभग सभी बड़े हीरोज के साथ काम किया है, लेकिन कभी जैकी श्रॉफ के साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया.

Tags: Entertainment, Jackie Shroff, Tabu

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें