Linkedin Job Scam: नौकरी के नाम पर हो रही ठगी, लिंक्डिन बना धोखेबाजों का अड्डा, सामने आई हैरान करने वाली रिपोर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

लिंक्डिन पर हर सेकेंड 117 जॉब एप्लीकेशन भेजी जाती हैं.
बड़ी संख्या में जॉब सर्च का फायदा ठग उठाते हैं.
ठग कई तरीके से लोगों के खातों से पैसे निकालते हैं.

नई दिल्ली. लिंक्डिन नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर तलाशने और लिंक बनाने का एक पसंदीदा स्थान है. कई बार कंपनियां यहीं से आपका प्रोफाइल पिक करती हैं और आपको जॉब के लिए कॉल या मेल आता है. हालांकि, इसी बात का फायदा अब साइबर ठग उठा रहे हैं. लिंक्डिन पर साइबर ठगों के कई गिरोह एक्टिव हैं जो लोगों को फर्जी नौकरी का झांसा देकर उन्हें चूना लगा रहे हैं. हाल में जारी हुआ एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है.

यह रिपोर्ट नोर्डलेयर की ओर से जारी की गई है. इसके अनुसार, इस साल दुनियाभर में 56 फीसदी व्यवसायों को लिंक्डिन पर कम-से-कम एक घोटाले का तो सामना करना पड़ा रहा है. रिपोर्ट में फेक जॉब ऑफर को सबसे आम घोटाला बताया गया है. करीब 48 फीसदी लोगों के साथ फर्जी नौकरी के नाम पर ठगी हुई है. लिंक्डिन पर हर सेकेंड 117 जॉब एप्लीकेशन भेजी जाती हैं. इतनी बड़ी संख्या में जॉब की मारामारी का ही फायदा ये ठग उठा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बैंक अकाउंट में सेंध लगाने का नया तरीका, अब तो ओटीपी भी नहीं मांग रहे ठग, छोटी सी गलती और खाता खाली

कैसे काम करते हैं ठग?
लिंक्डिन पर ठगी करने वाले गिरोह फेक प्रोफाइल बनाते हैं. यह प्रोफाइल बिलकुल असली जैसी ही लगती है. वे इन प्रोफाइल से जॉब पोस्ट करते हैं. इन फर्जी जॉब्स के झांसे में आकर लोग कई बार अपना निजी डाटा उनके साथ साझा कर देते हैं जिसका इस्तेमाल वह पैसे ऐंठने के लिए करते हैं. कई दफा तो ठग रजिस्ट्रेशन के नाम पर सामने से पैसा ही मांग लेते हैं. ऊंची सैलरी के लालच में लोग इसके भी शिकार हो जाते हैं. इसके अलावा मैसेज करके पहले बातचीत शुरू की जाती है फिर फर्जी व असुरक्षित लिंक शेयर किये जाते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इन घोटालों से छोटी कंपनियों से ज्यादा बड़ी कंपनियां प्रभावित होती हैं. यानी उनके नाम पर ज्यादा फर्जी नौकरियां निकाली जाती हैं.

इस स्कैम से कैसे बचें

  • अगर आप नहीं चाहते कि लिंक्डिन पर आपके साथ धोखाधड़ी हो तो आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं.
  • कंपनियां कभी भी किसी निजी ईमेल आईडी से आपको जॉब ऑफर नहीं करेंगी इसलिए पर्सनल इमेल आईडी से आए मेल को हमेशा संदेह की नजर से ही देखें और बिना जांचे परखे उस पर भरोसा न करें
  • नौकरी पाने के लिए कभी कोई पैसा न दें. कोई कंपनी आपसे नौकरी देने के लिए पैसा नहीं मांगती है.
  • जॉब ऑफर करने वाले व्यक्ति या कंपनी को पर्सनल अकाउंट डिटेल, यूपीआई का क्रेडिट-डेबिट कार्ड से संबंधित जानकारी न दें.
  • किसी भी कंपनी में अप्लाई करने से पहले उसके बारे में सोशल मीडिया, आसपास के लोगों और गूगल पर सर्च कर लें. गूगल पर कुछ वेबसाइट्स आपको मिल जाएंगी जहां कंपनियों के रिव्यू होते हैं.

Tags: Business news in hindi, Cyber Crime, LinkedIn, Online fraud

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें