Prabhas big movies for 2023-24: मुंबई. साउथ स्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म ‘आदिरपुरुष’ को लेकर चर्चा में हैं. ओम राउत की यह फिल्म 16 जून को रिलीज होगी. फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, सनी सिंह और कृति सेनन अहम किरदार में हैं. खबर है कि इस फिल्म के साथ प्रभास की बड़ी फिल्म ‘सालार’ का टीजर भी रिलीज किया जा सकता है. वहीं, साल 2024 में वे एक और बड़ी फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में नजर आएंगे.
01

‘आदिपुरुष’ के बाद प्रभास ‘सालार’ के जरिए दर्शकों के सामने आएंगे. अब ‘प्रोजेक्ट के’ मेगा बजट मूवी को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए कमल हासन से बातचीत की गई है.
02

एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ के बाद से प्रभास एक बार फिर बड़ी हिट की तलाश कर रहे हैं. इस कड़ी में उन्हें ‘आदिपुरुष’ से काफी उम्मीदे हैं. इसके बाद साल 2023 में ही उनकी फिल्म ‘सालार’ भी आने वाली है, जिसमें वे एक्शन अवतार में नजर आएंगे.
03

एक्टिंग से कुछ समय तक दूर रहने के बाद कमल हासन फिल्म ‘विक्रम’ के जरिए दर्शकों के सामने आए थे. इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब खबर है कि प्रभास की ‘प्रोजेक्ट के’ वे अहम हिस्सा हैं और इसमें वे नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे. खबरें यह भी सामने आ रही हैं कि इस फिल्म के लिए उन्हें 150 करोड़ रुपये फीस के तौर पर दिए जाएंगे.
04

‘प्रोजेक्ट के’ को नाग अश्विन निर्देशित कर रहे हैं. खबरों के अनुसार, फिल्म का बजट 500 करोड़ है और इसमें बॉलीवुड के बड़े स्टार अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे. फिल्म के लिए अमिताभ अपने हिस्से की बहुत कुछ शूटिंग कर चुके हैं.
05

साउथ की यह बिग बजट मूवी दीपिका पादुकोण के लिए भी बेहद खास है. इस फिल्म के जरिए दीपिका साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं. इसके साथ ही वे पहली दफा प्रभास के साथ भी स्क्रीन शेयर करेंगी.
06

बॉलीवुड के साथ ही दिशा पाटनी साउथ की दुनिया में भी जाना पहचाना नाम है. इस बड़े बजट वाली फिल्म में दिशा भी अहम किरदार में नजर आएंगी. फरवरी 2020 में इस फिल्म को लेकर अनाउंसमेंट किया गया था.








