जुगल कलाल, डूंगरपुर. राजस्थान का डूंगरपुर पिछड़ा और आर्थिक रूप से कमजोर जिले के श्रेणी में आता है. यहां अधिकतम परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते है. लेकिन आपको यह जान कर हैरानी होगी कि डूंगरपुर जिला रोजाना सवा करोड़ रुपये की तंबाकू गुटखा खरीदता है. यानी महीने का 36 करोड़ और सालना 445 करोड़ रुपए की तंबाकू गुटखा के सेवन डूंगरपुर के लोग करते हैं.
राज्य सरकार की ओर से जारी किए आंकड़ों के अनुसार डूंगरपुर जिले के लोग सालाना 445 करोड़ रुपए बीड़ी, गुटखा और तंबाकू पर खर्च करते है. भले ही है तम्बाकू जानलेवा है क्यों ना हो लेकिन, तम्बाकू और तम्बाकू मिश्रित गुटखे खाने में डूंगरपुर बिल्कुल पीछे नहीं है. समय-समय पर सरकार और एनजीओ की तरफ़ से तंबाकू छोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता हैं. इसके बावजूद भी डूंगरपुर के लोग की संख्या तंबाकू खाने में लगातार इजाफा हो रहा है.
महिलाओं में तंबाकू खाने का कल्चर बढ़ा
डूंगरपुर में खासतौर पर 15 वर्ष से ऊपर युवाओं में तंबाकू का सेवन बढ़ता जा रहा है. वहीं, दूसरो जिलों के मुकाबले डूंगरपुर ज़िले आंकड़े इसलिए भी डरावने है, क्योंकि यहां की महिलाए तंबाकू और गुटखा का सेवन अधिक करती है. सर्वे में सामने आया कि तम्बाकू खाने वाले जिस गति से बढ़ रहे हैं, उतने ही तम्बाकू से होने वाले रोगों के रोगी भी बढ़ रहे हैं.
आपके शहर से (डूंगरपुर)

इस मंदिर में देवी का है अद्भुत चमत्कार, रात में आती है घुंघरू की आवाज, सिंह की होती है गर्जना

करौली में 11 केवी लाइन की चपेट में आने से तीन युवक झुलसे, एक युवक की मौत, 2 का उपचार जारी

Rajasthan News: CBSE 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी 1 जून से कर सकेंगे आवेदन, जानिए प्रक्रिया

Wrestlers Protest : Ganga नदी में Medal बहाने से पहलवानों को Rakesh Tikait ने कैसे रोका ? | News

Job Alert: युवाओं के लिए पशुपालन विभाग में नौकरी का अवसर, पशु मित्र योजना के लिए 14 जून तक करें आवेदन

Churu : आपके लिए 21 लाख पौधे तैयार, इस तारीख से करेगा वन विभाग वितरण, जानें डिटेल

Jaipur News: टौबेको फ्री राजस्थान कैंपेन का आगाज, मंत्री Parsadi Lal Meena करेंगे कैंपेन की शुरूआत

CUET Admission 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी जून के पहले हफ्ते में शुरू करेगी CSAS पोर्टल, दाखिले में क्या है इसका रोल

Rahul Gandhi in America : पहलवानों के सवाल पर राहुल गांधी का जवाब सुनिए | Wrestlers Protest

Delhi Murder Case: आज आरोपी Sahil का Psychoanalysis Test करा सकती है Police | Breaking News
हर साल तंबाकू से इतना निकलता है कचरा
प्रदेश में प्रतिवर्ष तंबाकू उत्पादों से उत्पन्न होने वाले प्लास्टिक का कचरा भी टनों बंद जमा होता है. प्रदेश में सिगरेट से 78.79 टन, बीड़ी से 605.97 टन, तंबाकू से 2323.04 टन प्लास्टिक कचरा एकत्रित होता है. प्रदेश में कुल 3008.06 टन कचरा जमा होता है. वहीं कागज की सिगरेट से 1213.22, बीड़ी से 515.72, तंबाकू 1874.51 टन कचरा जमा होता है.
.
Tags: Dungarpur news, Rajasthan news, Tobacco Ban, World No Tobacco Day
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 13:06 IST









