World No Tobacco Day: 1.25 करोड़ की तंबाकू हर रोज खाते हैं डूंगरपुरवासी, महिलाओं में बढ़ा तंबाकू खाने का कल्चर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जुगल कलाल, डूंगरपुर. राजस्थान का डूंगरपुर पिछड़ा और आर्थिक रूप से कमजोर जिले के श्रेणी में आता है. यहां अधिकतम परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते है. लेकिन आपको यह जान कर हैरानी होगी कि डूंगरपुर जिला रोजाना सवा करोड़ रुपये की तंबाकू गुटखा खरीदता है. यानी महीने का 36 करोड़ और सालना 445 करोड़ रुपए की तंबाकू गुटखा के सेवन डूंगरपुर के लोग करते हैं.

राज्य सरकार की ओर से जारी किए आंकड़ों के अनुसार डूंगरपुर जिले के लोग सालाना 445 करोड़ रुपए बीड़ी, गुटखा और तंबाकू पर खर्च करते है. भले ही है तम्बाकू जानलेवा है क्यों ना हो लेकिन, तम्बाकू और तम्बाकू मिश्रित गुटखे खाने में डूंगरपुर बिल्कुल पीछे नहीं है. समय-समय पर सरकार और एनजीओ की तरफ़ से तंबाकू छोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता हैं. इसके बावजूद भी डूंगरपुर के लोग की संख्या तंबाकू खाने में लगातार इजाफा हो रहा है.

महिलाओं में तंबाकू खाने का कल्चर बढ़ा
डूंगरपुर में खासतौर पर 15 वर्ष से ऊपर युवाओं में तंबाकू का सेवन बढ़ता जा रहा है. वहीं, दूसरो जिलों के मुकाबले डूंगरपुर ज़िले आंकड़े इसलिए भी डरावने है, क्योंकि यहां की महिलाए तंबाकू और गुटखा का सेवन अधिक करती है. सर्वे में सामने आया कि तम्बाकू खाने वाले जिस गति से बढ़ रहे हैं, उतने ही तम्बाकू से होने वाले रोगों के रोगी भी बढ़ रहे हैं.

आपके शहर से (डूंगरपुर)

हर साल तंबाकू से इतना निकलता है कचरा
प्रदेश में प्रतिवर्ष तंबाकू उत्पादों से उत्पन्न होने वाले प्लास्टिक का कचरा भी टनों बंद जमा होता है. प्रदेश में सिगरेट से 78.79 टन, बीड़ी से 605.97 टन, तंबाकू से 2323.04 टन प्लास्टिक कचरा एकत्रित होता है. प्रदेश में कुल 3008.06 टन कचरा जमा होता है. वहीं कागज की सिगरेट से 1213.22, बीड़ी से 515.72, तंबाकू 1874.51 टन कचरा जमा होता है.

Tags: Dungarpur news, Rajasthan news, Tobacco Ban, World No Tobacco Day

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें