
रवि पायक/भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिले के पशुपालकों के लिए राजस्थान सरकार द्वारा पशु मित्र योजना के अंतर्गत पशुपालकों को लाभ पहुंचाने के लिए आवेदन मांगे गए. इसमें युवा बेरोजगार, पशु चिकित्सकों और पशुधन सहायकों के लिए नियत सैलरी भी दी जाएगी. पशु मित्र योजना के अंतर्गत यह आवेदन पशुपालन विभाग की ओर से मांगे जा रहे हैं. जो भी व्यक्ति इसमें आवेदन करना चाहता है वह बेरोजगार युवा इसमें विज्ञापन के प्रकाशन की दिनांक के 15 दिन तक अपना अप्लाई भीलवाड़ा जिले के संयुक्त निदेशक/ उपनिदेशक पशुपालन विभाग में प्रस्तुत कर सकते हैं.
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ अल्का गुप्ता के अनुसार पशुपालन विभाग की पशु मित्र के जरिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत इसमें पशुपालकों को लाभ पहुंचाया जाएगा. योजना की पूरी जानकारी एवं आवेदन का प्रारूप https://animalhusbandry.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है. इच्छुक व्यक्ति इसे देखकर अपना आवेदन कर सकता है.
पशु मित्र के लिए पात्रता
पशु मित्र योजना के लिए इच्छुक आवेदक राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए. इच्छुक आवेदक न्यूनतम बी.वी.एससी औऱ ए.एच में उपाधि व राजस्थान राज्य पशु चिकित्सा में पंजीकृत होना चाहिए. 2 वर्षीय पशुपालन डिप्लोमा अनिवार्य है. ऐसे बेरोजगार पशुधन सहायक जो पूर्व में पशुधन सेवा केंद्र संचालित कर रहे हैं, वह भी इस योजना के लिए पात्र होंगे.
आपके शहर से (भीलवाड़ा)
यह रहेगी चयन प्रक्रिया
पशु मित्र का निर्धारित कार्य क्षेत्र वह रहेगा जहां वर्तमान में कोई विभागीय पशु चिकित्सा संस्था स्वीकृत नहीं है. अभ्यर्थी जहां काम करना चाहता है उसी जिले के संयुक्त निदेशालय पशुपालन विभाग को आवेदन करना होगा. पशु मित्र के चयन में जिस जिले में जिस गांव के लिए आवेदन प्राप्त हुए उसी गांव के निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी. एक जगह के लिए एक से अधिक आवेदन प्राप्त होंगे तो मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा. समान अंकों वाले आवेदकों में से उनकी जन्मतिथि के अनुसार अधिक उम्र वाले को वरीयता दी जाएगी.
.
Tags: Bhilwara news, Job news, Rajasthan news, Rajasthan news in hindi
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 13:06 IST








