‘तू अपना गेम खेल बिंदास’, MS धोनी से मिला ‘फ्री हैंड’ तो शिवम दुबे ने IPL 2023 में जमाया रंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. आईपीएल-2023 में इस बार जिन प्‍लेयर्स ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से छाप छोड़ी, उसमें चैंपियन चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (Chennai Super Kings) के शिवम दुबे (Shivam Dube) भी शामिल हैं. शिवम ने इस सीजन में सीएसके की कई जीतों में अहम योगदान देते हुए 16 मैचों की 14 पारियों में 38.00 के औसत से 418 रन बनाए. महत्‍वपूर्ण बात यह रही कि उन्‍होंने यह रन 158.33 की जबर्दस्‍त स्‍ट्राइक रेट से बनाए. छक्‍के मारने के मामले में वे आरसीबी के फाफ डुप्‍लेसी (36 छक्‍के) के बाद दूसरे स्‍थान पर रहे. शिवम ने 35 छक्‍के लगाए.

वैसे,  मुंबई के इस धाकड़ बैटर के प्रदर्शन को निखारने में सीएसके के कप्‍तान एमएस धोनी (MS Dhoni) का अहम योगदान है. धोनी ने शिवम को खुलकर खेलने की आजादी दी. फिर क्‍या था अपने जोरदार छक्‍कों से उन्‍होंने विपक्षी टीम और गेंदबाजों की नाक में दम कर दी. गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के फाइनल में भी शिवम ने 21 गेंदों पर नाबाद 32 रन की पारी खेली थी जिसमें दो छक्‍के शामिल रहे.

29 साल के शिवम में टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बातचीत में आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय धोनी को दिया. बाएं हाथ के इस बैटर ने बताया, ‘उन्‍होंने(धोनी ने)मेरी क्षमता पर विश्‍वास जताया. उन्‍होंने मुझे मैदान पर पहुंचकर अपने तरीके से खेलने को कहा.’ शिवम ने बताया, ‘धोनी ने कहा कि मुझे, तुम्‍हारी काबलियत पर भरोसा है और मुझे विश्‍वास है कि तुम अच्‍छा करोगे. तू अपना गेम खेल बिंदास. तुम्‍हें टीम में अपने रोल के बारे में बहुत ज्‍यादा सोचने की जरूरत नहीं है.उस तरह से खेलो जिस तरह से तुम चाहते हो.’

IPL-2023 की तैयारी के लिए मिला था कम समय 
इस सवाल कि क्‍या इस बार आईपीएल में आते वक्‍त नर्वस थे, शिवम ने कहा, ‘ऐसी बात नहीं है. रणजी ट्रॉफी के दौरान में हाथ की चोट से जूझ रहा था, इसलिए IPL के लिए ज्‍यादा तैयारी नहीं कर सका. टूर्नामेंट की तैयारी के लिए मेरे पास काफी कम समय था लेकिन मानसिक रूप से मैं अच्‍छी स्थिति में था. मैंने पिछले सीजन में भी सीएसके के लिए अच्‍छा प्रदर्शन किया था. इस बार भी मैं विश्‍वास से भरा हुआ था.’बड़े छक्‍के मारने की अपनी क्षमता का राज पूछे जाने पर शिवम ने कहा-मैं नेट्स पर इसका अभ्‍यास करता हूं. बता दें, शिवम को युवराज सिंह की तरह लंबे छक्‍के मारने के लिए जाना जाता है.

एक ओवर में पांच छक्‍के लगाकर चर्चा में आए थे
वर्ष 2019 की आईपीएल नीलामी से पहले शिवम बड़ौदा के खिलाफ मैच में एक ओवर में पांच छक्‍के जड़े थे. गेंद को हिट करने की शिवम की क्षमता को परखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 2019 सीजन के लिए उन्‍हें पांच करोड़ रुपये  में खरीदा था. दो सीजन आरसीबी से खेलने के बाद व 2020 में राजस्‍थान रॉयल्‍स से जुड़े. वर्ष 2022 में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने उन्‍हें चार करोड़ रुपये में खरीदा था.

Tags: IPL 2023, Ms dhoni, Shivam Dube

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें